मध्यप्रदेश के भिंड में एक घर में धमाके से 7 साल की बच्ची की मौत

मध्यप्रदेश के भिंड में एक घर में धमाके से 7 साल की बच्ची की मौत

मध्यप्रदेश के भिंड में एक घर में धमाके से 7 साल की बच्ची की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: October 30, 2017 8:17 am IST

मध्यप्रदेश के भिंड में एक घर में धमाका होने पर 7 साल की लड़की की मौत हो गई है जबकि इस ब्लास्ट में लड़की के दादा-दादी गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें- आधार से मोबाइल लिंक करने की चुनौती पर ममता सरकार को फटकार

धमाका इतना शक्तिशाली था कि घर पूरा मलबे में तब्दील हो गया, घर के सामान अस्त-व्यस्त हो गए हैं. जैसे-तैसे मलबे से बच्ची और उसके दादा-दादी को निकाला गया, लेकिन बच्ची दम तोड़ चुकी थी.

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश के धार में अवैध शराब पर चला आबकारी विभाग का बुलडोजर

बताया जा रहा है यह धमाका घर पर पटाखों में विस्फोट होने के कारण हुआ है. जांच टीम के मुताबिक दीपावली की वजह से पटाखा तैयार करने के लिए घर पर भारी मात्रा में पटाखा तैयार किए जाने वाला बारुद रखा था. 

ये भी पढ़ें- एंटीबायोटिक इंजेक्शन बना जान का दुश्मन

 

वेब डेस्क, IBC24

 

 


लेखक के बारे में