छत्तीसगढ़ में आज मिले 9 नए कोरोना संक्रमित, प्रदेश में 51 पहुंची एक्टिव मरीजों की संख्या

छत्तीसगढ़ में आज मिले 9 नए कोरोना संक्रमित, प्रदेश में 51 पहुंची एक्टिव मरीजों की संख्या

छत्तीसगढ़ में आज मिले 9 नए कोरोना संक्रमित, प्रदेश में 51 पहुंची एक्टिव मरीजों की संख्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: May 20, 2020 2:21 pm IST

रायपुर। कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर दिया है। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार कल रात्रि मुंगेली जिले में एक मरीज की पहचान कर कोरोना हॉस्पिटल बिलासपुर में भर्ती किया गया है। वहीं आज सुबह राजनांदगांव में 1, दोपहर को सरगुजा जिले में 1, रायगढ़ जिले में 2, बालोद जिले में 2 एवं बलौदाबाजार में 2 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की गई है। जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है।

ये भी पढ़ें: देश में 25 मई से शुरू होंगी घरेलू उड़ानें, उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह…

बता दें कि अब प्रदेश में कुल 50 ए​क्टिव मरीज हैं, वहीं प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमण का कुल आंकड़ा 109 तक पहुंच गया है। जिनमें से 59 मरीज ​स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में फिर से मिले 5 कोरोना पॉजिटिव, बढ़कर 50 हुई एक्टिव मर…

 

Media Bulletin 20 May 2020 by Anil Shukla on Scribd


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com