मध्यप्रदेश में आज 883 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, 13 मरीजों की मौत, 691 मरीज हुए स्वस्थ

मध्यप्रदेश में आज 883 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, 13 मरीजों की मौत, 691 मरीज हुए स्वस्थ

मध्यप्रदेश में आज 883 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, 13 मरीजों की मौत, 691 मरीज हुए स्वस्थ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: November 11, 2020 5:32 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज 883 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 79 हजार 951 हो गई।

Read More News: प्रदेश की राजधानी में आयोजित बैठक में शामिल होंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत, क्षेत्रीय कार्यकारी बैठक में भैयाजी जोशी भी

आज प्रदेशभर में 691 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर आज 13 मरीजों की मौत उपचार के दौरान मौत हो गई। मध्यप्रदेश  में अब तक 3055 मरीजों की मौत हो चुकी है । वहीं प्रदेश में स्वस्थ होने वालों मरीजों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 68 हजार 568 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Read More News: भारत में कोविड-19 के मामले 83 लाख के पार, कुल 76,56,478 लोग हुए संक्रमण 

नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 8328 हो गई। बता दें कि मध्यप्रदेश में रिकवरी रेट में जबरदस्त सुधार हो रहा है। जिसके चलते सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी हो रही है। सभी मरीजों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। वहीं नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया चल रही है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com