पुलिस ने 9 दिव्यांगों को जेल भेजा, 44 दिनों से धरने पर बैठे थे दिव्यांग

पुलिस ने 9 दिव्यांगों को जेल भेजा, 44 दिनों से धरने पर बैठे थे दिव्यांग

पुलिस ने 9 दिव्यांगों को जेल भेजा, 44 दिनों से धरने पर बैठे थे दिव्यांग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: January 31, 2018 4:37 am IST

भोपाल के नीलम पार्क में 44 दिनों से धरने पर बैठे दिव्यांगों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है. पुलिस ने 9 दिव्यांगों को जेल भेज दिया है. पुलिस ने सभी दिव्यांगों पर कार्रवाई की है. अधिकांश को मुचलके पर छोड़ा गया है. जेल जाने वालों में आंदोलन के मुख्य नेता मनीष , हिदायत अंसारी शामिल ।

ये भी पढ़ें- साल का पहला चंद्र ग्रहण, सूतक के दौरान इस मंत्र का जाप करने से मिलेगा लाभ

   

ये भी पढ़ें- शिवरीनारायण में माघी मेला की शुरुआत, त्रिवेणी संगम में लगेगी आस्था की डुबकी

अपनी मांगों को लेकर भोपाल में 44 दिन से नीलम पार्क में धरने पर बैठे दिव्यांगों का मंगलवार दोपहर गुस्सा फूट पड़ा. दिव्यांगों ने सुबह सीएम हाउस कूच करने की चेतावनी दी. तो पुलिस ने एहतियात के तौर पर पार्क के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाने के साथ पार्क के ठीक आगे बैरिकेटिंग कर दी. 

   

ये भी पढ़ें- 36 वर्ष बाद पड़ रहा यह चन्द्र ग्रहण है खास, फिर 2028 में देखने को मिलेगा ऐसा संयोग

लेकिन लंच के बाद दिव्यांगों का ऐसा गुस्सा फूटा कि पार्क का गेट तोड़ने के साथ उन्होंने बैरिकेडिंग भी तोड़ डाली. पुलिस ने उन्हें गिरफतार कर बसों में बैठाने की कोशिश की तो दिव्यांगों के आगे पुलिस का जोश ठंडा पड़ता दिखाई दिया. पुलिस आधा घंटे की मशक्कत के बाद दिव्यांगों को बसों में बैठा पाई. लेकिन इसके बाद भी दिव्यांग नहीं माने और उन्होंने बसों के सारे कांच तोड़ दिए. 

  

दिव्यांगों का आरोप है कि एक तरफ सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही. वहीं पुलिस ने उनके साथ मारपीट की है. इधर, प्रशासन की सफाई है कि किसी के साथ मारपीट नहीं की गई. काबू में करने के लिए उन्हें गिरफतार किया गया है।

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में