Arvind Kejriwal On PM Modi Fast Track Court: ‘अगले साल भी होगा NEET पेपर लीक’, पीएम मोदी के फैसले पर भड़के केजरीवाल, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?’
Arvind Kejriwal On PM Modi Fast Track Court: 'अगले साल भी होगा NEET पेपर लीक', पीएम मोदी के फैसले पर भड़के पूर्व सीएम केजरीवाल
Arvind Kejriwal On PM Modi Fast Track Court: 'अगले साल भी होगा NEET पेपर लीक', पीएम मोदी के फैसले पर भड़के पूर्व सीएम केजरीवाल, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' /image: AI Generated
- PM मोदी ने पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा की
- अरविंद केजरीवाल ने इस फैसले की आलोचना करते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का मुद्दा उठाया
- NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का विरोध और राजनीतिक बयानबाज़ी लगातार जारी है
दिल्ली। Arvind Kejriwal On PM Modi Fast Track Court: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) का प्रदर्शन लगातार जारी है। NEET पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पूरे देशभर में युवा छात्र सड़कों पर हैं। वहीं दूसरी ओर नीट पेपर लीक को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने बड़ा फैसला लिया है। पीएम मोदी ने पेपर लीक में शामिल लोगों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला लिया है। वही पीएम मोदी के ट्वीट पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविन्द केजरीवाल ने तीखा हमला बोला है।
अरविंद केजरीवाल ने X पर पोस्ट शेयर कर कहा कि आज सुबह प्रधान मंत्री ने ऐलान किया है – पेपर लीक मामलों के लिए फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट बनाये जाएँगे। केजरीवाल ने सवाल उठाते हुए पीएम से पूछा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का ये स्टेटमेंट एक हारे हुए दिशाहीन लेकिन अहंकारी व्यक्ति का लगता है।
Arvind Kejriwal On PM Modi Fast Track Court अरविंद केजरीवाल ने X पर अभी-अभी प्रधानमंत्री जी ने एक ट्वीट किया है। ट्वीट करके उन्होंने कहा है कि पेपर लीक मामलों पे सजा दिलवाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। पर प्रधानमंत्री जी ये तो बच्चों ने मांगा ही नहीं था। ये तो डिमांड ही नहीं थी। यह तो ऐसे लग रहा है जैसे आप बच्चों को बेवकूफ बना रहे हो। फास्ट ट्रैक कोर्ट तो इस देश में बहुत बने हुए हैं। रेप केसेस के लिए बने हुए हैं। पॉक्सो के लिए बने हुए हैं। और किस्म किसम किस्म के मुद्दों के ऊपर फास्ट ट्रैक कोर्ट बने हुए हैं। उनमें तो सुनवाई होती नहीं है। कई फास्ट ट्रैक कोर्स में तो और ज्यादा टाइम लगता है जो नॉर्मल कोर्स में लगता है। उससे भी ज्यादा। तो ऐसे लग रहा है जैसे अभी भी आप लीपापोती करने की कोशिश कर रहे हो। अभी भी आप धर्मेंद्र प्रधान को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हो। बच्चों ने मांगा था धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा। उसकी आपने बात ही नहीं की। बच्चे के सर फट गए। टांगे टूट गई। टांगों के उनके ऊपर लाठी चार्ज हुआ। आंसू गैस के गोले छोड़े गए। बर्बरता से उनके ऊपर हमला किया गया। बच्चे अस्पताल में एडमिट है।
केजरीवाल ने आगे कहा कि मैं कल जंतरमंतर जाकर देख के आया था। कई बच्चों से मिल के आया था। एक शब्द नहीं बोला उनकी सिंपैथी के लिए आपने। पूरी दुनिया में कुछ हो जाए आप ट्वीट करते हो। यह बच्चे आपके बच्चे नहीं हैं। थोड़ी सी दया आती है आपको इन बच्चों के लिए जिन पे इतनी बर्बरता से आपने हमला करवाया था। बच्चे कह रहे हैं कि हर साल पेपर लीक होते हैं। हर साल पेपर लीक होते हैं। आपने कोई ऐसा ऐलान नहीं किया कि क्या सिस्टमिक चेंजेस किए जाएंगे जिससे बच्चों को यह भरोसा हो सके कि अगली साल का नीट लीक नहीं होगा या अगले पेपर लीक नहीं होंगे। कोई मतलब कोई विज़न ही नहीं है सरकार का। आपका कोई विज़न ही नहीं है। अगली साल भी पेपर लीक होंगे। इसी तरह से पेपर लीक होंगे। कोई चेंजेस तो कर ही नहीं रहे आप। अगली साल भी नीट लीक होगा। अगली साल फिर बच्चे आत्महत्या करेंगे। आज आपका यह ट्वीट जो है यह एक हारे हुए और दिशाहीन पर अहंकारी इंसान का ट्वीट दिखाई दे रहा है।
आज सुबह प्रधान मंत्री जी ने ऐलान किया है – पेपर लीक मामलों के लिए फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट बनाये जाएँगे।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?
प्रधान मंत्री का ये स्टेटमेंट एक हारे हुए दिशाहीन लेकिन अहंकारी व्यक्ति का लगता है। https://t.co/CyD86h4XDf pic.twitter.com/12IfNNiiBm
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 23, 2026
ये भी पढ़ें
- CG Me Barish Today: छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात
- Raipur Congress Leaders FIR: भाजपा-कांग्रेस टकराव के बाद बड़ा एक्शन, अजीत कुकरेजा, हनी बग्गा समेत 12 कांग्रेस नेताओं पर FIR, जानें किस बात के लगे आरोप
- Vijeta Dahiya Statement: ‘मुझे बलि का बकरा बना दिया’… इस बात पर छलका विजेता दहिया का दर्द, अभिजीत को लेकर ये क्या बोल गए, सुनिए

Facebook


