लखनऊ में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक सट्टेबाज गिरफ्तार

लखनऊ में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक सट्टेबाज गिरफ्तार

लखनऊ में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक सट्टेबाज गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: November 7, 2020 11:13 am IST

लखनऊ, सात नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कथित सट्टेबाज (बुकी) गगनदीप सिंह रेखी उर्फ रिक्की को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। रेखी के पास से लाखों रुपये नकद, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया गया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल ( एसटीएफ) द्वारा शनिवार को जारी एक बयान के मुताबिक शुक्रवार रात राजधानी के आलमबाग स्थित चंदरनगर के रहने वाले गगनदीप सिंह रेखी उर्फ रिक्की को गिरफ्तार किया गया है।

बयान के मुताबिक रेखी आईपीएल में कथित तौर पर सट्टा लगवाता था।

एसटीएफ ने बताया कि आरोपी के पास से चार लाख 96 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, एक रजिस्टर जिसमें सट्टे का पूरा विवरण है तथा तीन सिम कार्ड बरामद किये गए है।

बयान के मुताबिक पूछताछ के दौरान गगनदीप सिंह रेखी ने बताया कि मुख्य सट्टेबाज अनवर पुत्र शेर मोहम्मद है जो लखनऊ के आलमबाग थानाक्षेत्र के सुजानपुर का रहने वाला है।

एसटीएफ ने बताया कि जावेद निवासी आलमबाग (लखनऊ), मनीष जायसवाल निवासी गोसाईगंज (लखनऊ) और रिंकू निवासी बड़ा भरवारा चिनहट, (लखनऊ)उसके अन्य सहयोगी हैं।

एसटीएफ गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रहा है।

भाषा जफर धीरज

धीरज


लेखक के बारे में