धान खरीदी से एक दिन पहले सभी धान खरीदी केंद्रों के प्रभारी और कम्प्यूटर आपरेटर के तबादले, मचा हड़कंप

धान खरीदी से एक दिन पहले सभी धान खरीदी केंद्रों के प्रभारी और कम्प्यूटर आपरेटर के तबादले, मचा हड़कंप

धान खरीदी से एक दिन पहले सभी धान खरीदी केंद्रों के प्रभारी और कम्प्यूटर आपरेटर के तबादले, मचा हड़कंप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: November 30, 2019 8:49 am IST

जांजगीर। जांजगीर-चाम्पा के कलेक्टर जेपी पाठक ने धान खरीदी शुरू होने के एक दिन पहले जिले के सभी 209 धान खरीदी केंद्र के प्रभारी और कम्प्यूटर आपरेटर के तबादले कर दिए हैं। कलेक्टर की इस बड़ी कार्रवाई के बाद जिले में हड़कम्प मच गया है।

यह भी पढ़ें — अब तक का सबसे बड़ा चालान, कार पर करीब 10 लाख का जुर्माना.. देखिए

दरअसल, जिले में इस साल 7 हजार से अधिक के रकबे की गलत एंट्री के बाद प्रशासन हरकत में आया, जिसके बाद बरसों से एक ही जगह जमे खरीदी प्रभारी और कम्प्यूटर आपरेटरों के तबादले किए गए हैं। खरीदी शुरु होने के ठीक एक दिन पहले कार्रवाई होने से हड़कम्प है।

​यह भी पढ़ें —दरिंदगी की हद, सूनी सड़क पर लेडी डॉक्टर का गैंगरेप कर गला घोंटा फिर कर दिया 

बता दें कि कल 1 दिसम्बर से जिले के 209 खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी शुरू होगी। इसे लेकर कलेक्टर ने व्यवस्था बनाने के निर्देश भी जारी किया है। जाहिर है कि पहले व्यापारियों के खिलाफ छापेमार कार्रवाई, अवैध धान की धर पकड़ और अब पूरे जिले में धान खरीदी केंद्र प्रभारी और आपरेटर के तबादले ने पहले से जमे सिस्टम को बिगाड़ दिया है, जिससे कि करप्शन को रोका जा सके।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/jb4ytz7x1JU” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com