आप प्रत्याशियों की दूसरी सूची 31 मई को, सोनी सोढ़ी हो सकती हैं उम्मीदवार

Ads

आप प्रत्याशियों की दूसरी सूची 31 मई को, सोनी सोढ़ी हो सकती हैं उम्मीदवार

  •  
  • Publish Date - May 25, 2018 / 02:37 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों की दूसरी सूची 31 मई को जारी करने जा रही है। पार्टी ने पहली सूची 21 मई को जारी की थी, जिसमें 31 प्रत्याशियों के नाम शामिल थे।

बताया गया कि पार्टी की दूसरी सूची में बस्तर, सरगुजा और जशपुर इलाके के प्रत्याशियों के नाम होंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो बस्तर की सूची में सोनी सोढ़ी का नाम रहेगा। इससे पहले जारी सूची में पार्टी ने किसान, डॉक्टर्स, इंजीनियर्स और कारोबारियों को टिकट दी है।

 

वेब डेस्क, IBC24