Congress New AICC Secretaries Appointment: कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, हटाए गए सभी पुराने सचिव….इन नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

Ads

Congress New AICC Secretaries Appointment: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए 6 नए AICC सचिव नियुक्त किए हैं। वहीं, पुराने सभी 6 सचिवों को हटा दिया गया है। जानिए किन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

  •  
  • Publish Date - August 7, 2026 / 08:18 AM IST,
    Updated On - August 7, 2026 / 08:20 AM IST

Congress New AICC Secretaries Appointment: कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, हटाए गए सभी पुराने सचिव....इन नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी /image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए 6 नए AICC सचिव नियुक्त किए
  • पहले कार्यरत सभी 6 AICC सचिवों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया
  • विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच संगठन को मजबूत करने की रणनीति के तहत बड़ा फैसला

नई दिल्ली/लखनऊः UP Congress New AICC Secretaries Appointment: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है। कांग्रेस ने प्रदेश के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के 6 नए एआईसीसी सचिवों की नियुक्ति की है, जो राज्य में सह प्रभारी की जिम्मेदारी निभाएंगे।

6 नए AICC सचिव नियुक्ति

UP Congress New AICC Secretaries Appointment पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जिन नेताओं को एआईसीसी सचिव नियुक्त किया गया है उनमें अभिषेक दत्त, कुणाल चौधरी, जगदीश चंदर जांगिड़, संजीव आर्य, वरुण चौधरी और अब्दुल हन्नान शामिल हैं। अभिषेक दत्त अब तक कर्नाटक के लिए सह प्रभारी की भूमिका निभा रहे थे। बयान में कहा गया कि ये सभी नेता उत्तर प्रदेश के एआईसीसी प्रभारी से संबद्ध रहेंगे और उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के एआईसीसी प्रभारी से संबद्ध रहे निवर्तमान एआईसीसी सचिवों धीरज गुर्जर, निलांशु चतुर्वेदी, प्रदीप नरवाल, राजेश तिवारी, सत्यानारायण पटेल और तौकीर आलम की छुट्टी कर दिया है। कांग्रेस ने हाल ही राजेन्द्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश के लिए प्रभारी नियुक्त किया था।

 

ये भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस ने कितने नए AICC सचिव नियुक्त किए हैं?

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए 6 नए AICC सचिव नियुक्त किए हैं, जो सह प्रभारी की भूमिका निभाएंगे।

किन नेताओं को नया AICC सचिव बनाया गया है?

अभिषेक दत्त, कुणाल चौधरी, जगदीश चंदर जांगिड़, संजीव आर्य, वरुण चौधरी और अब्दुल हन्नान को AICC सचिव नियुक्त किया गया है।

क्या पुराने AICC सचिवों को हटा दिया गया है?

हां, धीरज गुर्जर, निलांशु चतुर्वेदी, प्रदीप नरवाल, राजेश तिवारी, सत्यानारायण पटेल और तौकीर आलम को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है।

यह बदलाव क्यों किया गया है?

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी कौन हैं?

कांग्रेस ने हाल ही में राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश का AICC प्रभारी नियुक्त किया है।