प्रशासनिक सेवा संघ ने तहसीलदार बी एक्का पर हो रही कार्यवाही का किया विरोध

प्रशासनिक सेवा संघ ने तहसीलदार बी एक्का पर हो रही कार्यवाही का किया विरोध

प्रशासनिक सेवा संघ ने तहसीलदार  बी एक्का पर हो रही कार्यवाही का किया विरोध
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: March 20, 2018 1:47 pm IST

अभी तक छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षाकर्मी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के आंदोलन का ही सामना कर रही थी लेकिन अब  प्रदेशभर के तहसीलदार  भी आक्रमण के मूड में दिखाई दे रहे हैं। वजह है तहसीलदार बी एक्का के खिलाफ किए गए एक एफआईआर की जिसका  प्रदेशभर के तहसीलदार विरोध कर रहे हैं और अगर उनके खिलाफ एफआईआर  वापस नहीं ली गयी तो  उन्होंने काम बंद करने की चेतावनी दी है. 

 ये भी पढ़े – हड़ताली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को बर्खास्तगी का आदेश जारी

 इस बात के लिए आज छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री रमन सिंह, राजस्व मंत्री, गृहमंत्री, मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन, अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को ज्ञापन सौंपा है.

 

इस बारे में  छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने रायपुर अतिरिक्त कलेक्टर के माध्यम से ये ज्ञापन सौंपा. मामले में कार्रवाई नहीं होने पर 26 मार्च के बाद राजस्व न्यायालय में काम नहीं करने का निर्णय संघ की ओर से लिया गया है.ज्ञात हो कि  बी एक्का तत्कालीन नायब तहसीलदार, खरसिया द्वारा उनके न्यायालय में खाता विभाजन का आदेश पारित किया गया था. इस आदेश की अपील फिलहाल अपर आयुक्त बिलासपुर के कोर्ट में विचाराधीन है.

 

 

 

 

 वेब टीम IBC24

 


लेखक के बारे में