जगदलपुर स्ट्रॉन्ग रुम की घटना के बाद कांग्रेस आक्रामक, कहा- ईएवीम से छेड़छाड़ की साजिश का जीता-जागता सबूत

जगदलपुर स्ट्रॉन्ग रुम की घटना के बाद कांग्रेस आक्रामक, कहा- ईएवीम से छेड़छाड़ की साजिश का जीता-जागता सबूत

जगदलपुर स्ट्रॉन्ग रुम की घटना के बाद कांग्रेस आक्रामक, कहा- ईएवीम से छेड़छाड़ की साजिश का जीता-जागता सबूत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: December 7, 2018 9:03 am IST

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मतदान भले ही निपट चुके हों लेकिन ईवीएम और उसकी सुरक्षा को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। पहले धमतरी, फिर बेमेतरा के बाद अब जगदलपुर के स्ट्रॉन्ग रुम परिसर में लैपटॉप के साथ तीन युवकों के पकड़े जाने के बाद कांग्रेस और भी आक्रामक हो गई है। कांग्रेस ने कहा है कि धमतरी, रायपुर, बेमेतरा के बाद अब बस्तर की यह घटना स्पष्ट रूप से प्रदेश में कांग्रेस के द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर व्यक्त की जा रही चिंताओं के सही होने का जीता जागता सबूत है।

एक बयान में कांग्रेस ने कहा है कि तीन तीन बार स्ट्रांग रूम में लैपटॉप घुसने की कोशिश सीधे-सीधे ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ की बदनीयती से की जा रही साजिश का जीताजागता सबूत है। कांग्रेस ने बार-बार इस तरह की घटनाएं होने पर कहा है कि अब समय आ गया है कि निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ में और गंभीरता से आवश्यक कदम उठाए जाएं। बस्तर की घटना कांग्रेस द्वारा उच्च न्यायालय में याचिका लगाने की आवश्यकता और स्थिति की गंभीरता को उजागर करती है।

बता दें कि बीती रात जगदलपुर में लैपटॉप के साथ स्ट्रांग रूम परिसर में दाखिल हो रहे तीन लोगों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पकड़ा। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। तीनों युवक खुद को रिलायंस जिओ का मेंटेनेंस कर्मचारी बता रहे थे। उनका कहना है कि वो वहां टावर रिपेयर करने आए थे। और रजिस्टर में एंट्री कर के स्ट्रांग रूम परिसर में दाखिल हो रहे थे।

यह भी पढ़ें : मप्र हाईकोर्ट से कांग्रेस को बड़ा झटका, ईवीएम और स्ट्रॉन्ग रुम सुरक्षा की एसआईटी जांच की मांग खारिज 

कांग्रेस नेताओं ने मामले में शिकायत की जिसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलंबित कर दिया। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि ईवीएम से छेड़छाड़ संभव नहीं है।


लेखक के बारे में