रायपुर। छत्तीसगढ़ आर्युविज्ञान संस्थान रायपुर (एम्स) में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद पांच लोगों के आंखों की रोशनी जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के बाद मरीजों के आंखों में इंफ्केशन हो गया है। जिसके कारण उन्हें दिखाई नहीं दे रहा है। जानकारों का कहना है कि ऑपरेशन में लापरवाही के कारण ऐसा हुआ है।
बताया जा रहा है कि रायपुर के पांच मरीजों का मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन पांच तारीख को किया गया था। इसके दूसरे दिन सभी को वार्ड में शिफ्ट कर दिया। शनिवार को सुबह सभी मरीजों की पट्टियां खोल गई तो पता चला कि उन्हें दिखाई नहीं दे रहा है। मरीजों का आरोप है कि उनका सही इलाज नहीं किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें जबरिया डिस्चार्ज कर दिया है। फिलहाल मरीजों को एमजीएम अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।
वेब डेस्क, IBC24