अजय चंद्राकर पर मधुमक्खियों का हमला, कुरुद भाजपा कार्यालय में ले रहे थे बैठक
अजय चंद्राकर पर मधुमक्खियों का हमला, कुरुद भाजपा कार्यालय में ले रहे थे बैठक
धमतरी/रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर पर गुरुवार को मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। कुरुद भाजपा कार्यलय में हुई इस घटना में उनके शरीर पर 15-20 जगह चोटें आई हैं
चंद्राकर गुरुवार को कुरुद एक बैठक में शामिल भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। यह बैठक कार्यालय की तीसरी मंजिल पर आयोजित थी। बैठक चल रही रही थी कि अचानक उसी मंजिल पर स्थित मधुमक्खियों के छत्ते से अचानक कुछ मधुमक्खियां निकली, जिस देखकर बैठक तुरंत समाप्त कर दी गई। मंत्री सहित कार्यकर्ता तीसरी मंजिल से नीचे उतरना शुरु ही हुए थे कि अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इस हमले में चंद्राकर को करीब 15-20 मधुमक्खियों डंक मारा है।
यह भी पढ़ें : रामानुजगंज विधानसभा सीट के विधायकजी का रिपोर्ट कार्ड, देखिए जनता का मूड मीटर
स्थानीय स्तर पर प्राथमिक चिकित्सा करवाने के बाद अजय चंद्राकर रायपुर के लिए रवाना हो गए। यहां उनके चिकित्सक ने उनका इलाज किया। इस घटना में कुछ भाजपा कार्यकर्ता और चंद्राकर के सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


