अजीत जोगी ने लोकसुराज अभियान को बताया नौटंकी
अजीत जोगी ने लोकसुराज अभियान को बताया नौटंकी
कवर्धा जिले के सहसपुर लोहारा ब्लॉक के कुंवर अछड़िया गांव में आयोजित किसान सम्मेलन और तेरस मेले में जनता कांग्रेस के सुप्रीमो अजीत जोगी ने ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने लोगों को रोजगार देने के साथ राज्यसभा के लिए सरोज पांडेय की उम्मीदवारी को लेकर बीजेपी सरकार को जमकर घेरा.
ये भी पढ़ें-जानिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्यों भेजा गया 1 हजार सेनेटरी नैपकीन ?
ये भी पढ़ें- शिवराज कैबिनेट के फैसले, अफसरों की होगी संविदा नियुक्ति, सचिव पद पर SN रुपला होंगे नियुक्ति
अजीत जोगी ने बयान दिया है कि अगर जनका कांग्रेस की सरकार बनेगी तो यहां सीमेंट फैक्ट्री खोली जाएगी. जिससे यहां लोगों को रोजगार मिलेगा. जोगी ने राज्यसभा के लिए भाजपा से सरोज पांडेय की उम्मीदवारी को लेकर कहा कि ये अनुसूचित जाति के लोगों के भावना के खिलाफ है.
ये भी पढ़ें- संविदा स्वास्थ्य कर्मी टर्मिनेट करने के नोटिस से बेखौफ, हड़ताल बदस्तूर जारी
क्योंकि इससे पहले जो राज्यसभा सांसद हैं इसी वर्ग से आते थे. वहीं जोगी ने सरकार के लोक सुराज अभियान को नौटंकी करार दिया है. उन्होंने आने वाले चुनाव में पार्टी के लिए वोर्ट की अपील की.
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


