अजीत जोगी को जाति मामले में हाईकोर्ट से बड़ी राहत
अजीत जोगी को जाति मामले में हाईकोर्ट से बड़ी राहत
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को जाति मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने जोगी की याचिका पर नाई हाईपॉवर कमेटी बनाकर नए सिरे से जांच करने को कहा है. वहीं अजीत जोगी ने इसे सत्य की जीत बताया है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली के बाद छत्तीसगढ़ की बारी, 11 संसदीय सचिवों की नियुक्ति मामले में सुनवाई
जाने क्या है मामला ?
ये भी पढ़ें-रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव केस में 110 कारें जब्त, 900 पर कार्रवाई
हाईपावर कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में अजीत जोगी को गैर आदिवासी बताया है. जिसको चुनौती देने के लिये हाईकोर्ट में अजीत जोगी ने याचिका दाखिल की है. अजीत जोगी की तरफ से पैरवी करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट राहुल त्यागी और मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के सीनियर अधिवक्ता ब्रायन डिसिल्वा और राजेन्द्र तिवारी ने अपनी दलील में कहा है कि- हाईपावर कमेटी की रिपोर्ट पूरी तरह से गलत है !
ये भी पढ़ें- बे’बाघ’ हो रहा मध्यप्रदेश, 7 दिन में 3 बाघों की मौत
छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी की पार्टी के बढ़ते जनाधार को देखते हुए सरकार ने एकतरफा रिपोर्ट तैयार करवायी है. इतना ही नहीं जोगी के वकीलों ने आरोप लगाया था कि हाईपावर कमेटी के एक अधिकारी ने अपने अधिकारों का अतिक्रमण करते हुए गलत रिपोर्ट तैयार की है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


