अजीत जोगी का “बाहुबली” अवतार बना चर्चा का विषय
अजीत जोगी का "बाहुबली" अवतार बना चर्चा का विषय
जनता कांग्रेस द्वारा जारी अजीत जोगी का एक पोस्टर इन दिनों चर्चा में है। इस पोस्टर में अजीत जोगी का जो अवतार दिखाया गया है उसे लेकर लोगो में कौतुहल बना हुआ है। असल में इस पोस्टर में सुप्रीमों जोगी को बिल्कुल बाहुबली अंदाज में दिखाया गया है। और साथ ही इस पोस्टर के नीचे लिखा है “बाहुबली”
ये भी पढ़े – छत्तीसगढ़ में सिर्फ बीजेपी और जोगी कांग्रेस के बीच मुकाबला-अजीत जोगी
वैसे इस पोस्ट को लाने का कोई खास मकसद नहीं नज़र आ रहा है। लेकिन इस पोस्टर ने सोशल मीडिया में धमाल मचाया हुआ है। कोई इसका अर्थ ये निकाल रहे हैं कि जैसे बाहुबली आने से सभी स्टार की छुट्टी हुई है वैसे ही अब होगा ?तो कोई इसे मेरा वचन ही मेरा शासन है नाम दे रहे हैं।आपको बता दें कि ये पोस्टर अजीत जोगी के युवा समर्थकों ने तैयार किया है। इस विषय पर जब हमने जोगी कांग्रेस के प्रवक्ता सुब्रत डे से बात कि तो उन्होंने इसका एक अलग ही मतलब बताया -ये पोस्टर बता रहा है कि रमन सिंह अभी छत्तीसगढ़ के राजा जरूर हैं, लेकिन करोड़ों लोगों के दिलों के राजा अजीत जोगी ही है’

Facebook


