फिजियोथेरेपी से जोगी कर रहे हैं रिकवरी, 15-15 मिनट के 6 एक्सरसाइज

फिजियोथेरेपी से जोगी कर रहे हैं रिकवरी, 15-15 मिनट के 6 एक्सरसाइज

फिजियोथेरेपी से जोगी कर रहे हैं रिकवरी, 15-15 मिनट के 6 एक्सरसाइज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: June 4, 2018 8:05 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी फिजियोथेरेपी के जरिए स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उनके निज चिकित्सक डॉ रमन जोगी के मुताबिक चिकित्सीय जाँच के साथ-साथ डॉ त्रेहन और डॉ मेहता के निर्देश पर ICU में ही उन्हें फिजियोथेरेपी दी जी रही है। जिससे उन्हें साँस लेने और फेफड़े की मसल्स को मज़बूत करने जैसे एक्सरसाइज शामिल हैं।  रविवार को जोगी ने डॉ जयसवाल एवं अन्य रेस्प्रिटॉरी विशेषज्ञों की निगरानी में 15-15 मिनट के 6 फिजियोथेरेपी सेशन (व्यायाम क्रिया) बिना किसी असुविधा के पूरा किया।

यह भी पढ़ें : फिल्म काला पर लगा बैन, प्रकाश राज ने तोड़ी चुप्पी

बताया गया कि जोगी ने दूरभाष पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के वरिष्ट नेता पूर्व सांसद देवव्रत सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के साथ-साथ कोरबा में जनसभा के संबंध में विधायक सियाराम कौशिक और राजेंद्र राय से भी चर्चा की।

वेब डेस्कIBC24


लेखक के बारे में