Dussehra Holidays 2026 Date: 10 अक्टूबर से शुरू होगी दशहरा की छुट्टी, 13 दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र, नोटिफिकेशन जारी

Dussehra Holidays 2026 Date: 10 अक्टूबर से शुरू होगी दशहरा की छुट्टी, 13 दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र, नोटिफिकेशन जारी

Dussehra Holidays 2026 Date: 10 अक्टूबर से शुरू होगी दशहरा की छुट्टी, 13 दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र, नोटिफिकेशन जारी

Dussehra Holidays 2026 Date: 10 अक्टूबर से शुरू होगी दशहरा की छुट्टी, 13 दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र, नोटिफिकेशन जारी / Image: AI Generated

Modified Date: September 27, 2026 / 09:33 am IST
Published Date: September 27, 2026 9:32 am IST
HIGHLIGHTS
  • स्कूलों में 10 से 22 अक्टूबर तक छुट्टी
  • दशहरा पर 13 दिन स्कूल बंद
  • 20 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा

हैदराबाद: Dussehra Holidays 2026 Date त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और इस सीजन में सरकारी कर्मचारियों और छात्रों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि त्योहारी सीजन शुरू होते ही छुट्टियों की भरमार हो जाती है। छुट्टियों की इस कड़ी में दशहरे की छुट्टी (Vijayadashami Holiday 2026) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। (school holidays 2026) शिक्षा विभाग ने दशहरे पर इस बार 13 दिन की छुट्टी की घोषणा की है। इसका मतलब है कि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल-कॉलेज और शैक्षणिक संस्थाएं 13 दिनों तक बंद रहेंगी।

दशहरे पर 13 दिन की छुट्टी

Dussehra Holidays 2026 Date मिली जानकारी के अनुसार तेलंगाना सरकार ने 10 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2026 दशहरा अवकाश की घोषणा (13 days Dussehra holiday) की है। हालांकि इस साल, विजयादशमी (दशहरा) मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को मनाई जाएगी। लेकिन दशहरा से पहले नवरात्रि का जश्न और तेलंगाना में पारंपरिक बथुकम्मा उत्सव इस त्योहार के मौसम के मुख्य आकर्षण होंगे। इसका मतलब है कि 9 अक्टूबर आखिरी वर्किंग डे होगा, जबकि छुट्टियों के बाद स्कूल 23 अक्टूबर को फिर से खुलेंगे।

दशहरा पर छुट्टियों का शेड्यूल (Dussehra holiday schedule)

दशहरा की छुट्टियां शुरू: 10 अक्टूबर 2026
दशहरा की छुट्टियां खत्म: 22 अक्टूबर 2026
कुल छुट्टियां: 13 दिन
स्कूल फिर से खुलेंगे: 23 अक्टूबर 2026

बथुकम्मा कब शुरू होता है?

बथुकम्मा, जो तेलंगाना की संस्कृति और परंपराओं में खास जगह रखता है, 11 अक्टूबर 2026 को शुरू होगा। मुख्य सड्डुला बथुकम्मा उत्सव 19 अक्टूबर को मनाया जाएगा। महिलाएं और लड़कियां गुनुगु, टंगेडु और गेंदे जैसे रंग-बिरंगे फूलों को सजाकर और पारंपरिक गीतों व नृत्यों में भाग लेकर बथुकम्मा मनाती हैं। चूंकि बथुकम्मा दशहरा की छुट्टियों के दौरान पड़ता है, इसलिए उम्मीद है कि पूरे तेलंगाना राज्य में त्योहार का माहौल रहेगा।

त्योहारों की पूरी लिस्ट

10 अक्टूबर: तेलंगाना के स्कूलों के लिए दशहरा की छुट्टियां शुरू
11 अक्टूबर: बथुकम्मा उत्सव शुरू
19 अक्टूबर: सड्डुला बथुकम्मा
20 अक्टूबर: विजयादशमी
22 अक्टूबर: दशहरा की छुट्टियों का आखिरी दिन
23 अक्टूबर: स्कूल फिर से खुलेंगे

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"