Petrol Diesel Price Today 27 September 2026: पेट्रोल 9 और डीजल 3 रुपए महंगा! त्योहारों से पहले लगा झटका तो गुस्साए लोग, कहा- अच्छे दिन का सपना दिखाकर ला दिए बुरे दिन

Petrol Diesel Price Today 27 September 2026: पेट्रोल 9 और डीजल 3 रुपए महंगा! त्योहारों से पहले लगा झटका तो गुस्साए लोग, कहा- अच्छे दिन का सपना दिखाकर ला दिए बुरे दिन

Petrol Diesel Price Today 27 September 2026: पेट्रोल 9 और डीजल 3 रुपए महंगा! त्योहारों से पहले लगा झटका तो गुस्साए लोग, कहा- अच्छे दिन का सपना दिखाकर ला दिए बुरे दिन

Petrol Diesel Price Today 27 September 2026: पेट्रोल 9 और डीजल 3 रुपए महंगा! त्योहारों से पहले लगा झटका तो गुस्साए लोग, कहा- अच्छे दिन का सपना दिखाकर ला दिए बुरे दिन / Image: AI Generated

Modified Date: September 27, 2026 / 08:55 am IST
Published Date: September 27, 2026 8:54 am IST
HIGHLIGHTS
  • 27 सितंबर को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
  • दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल ₹111.21 और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Today 27 September 2026: कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Rate Today) आज भी स्थिर बनी हुई है। रविवार को देश में पेट्रोल की औसत कीमत करीब 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल की 97.83 रुपये प्रति लीटर रही। दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.97 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसके मुकाबले दिल्ली में पेट्रोल (Petrol Price Today) 9.19 रुपये और डीजल (Diesel Price Today) 2.77 रुपये सस्ता बिक रहा है। वहीं, चेन्नई में आज 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 1078.78 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.56 रुपये प्रति लीटर है। देश के दूसरे महानगरों की अपेक्षा दिल्ली में ईंधन की कीमतें कम है। जिस वजह से वाहन चालकों को थोड़ी राहत महसूस हो रही है।

ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर से नीचे

Petrol Diesel Price Today 27 September 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में रविवार सुबह कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices)में गिरावट देखने को मिली। सुबह करीब 6 बजे ब्रेंट क्रूड 0.38 डॉलर गिरकर 98.87 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वहीं, अमेरिकी WTI क्रूड 68 सेंट की गिरावट के साथ 89.84 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को ब्रेंट क्रूड 99.25 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। पिछले कुछ दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार दबाव देखने को मिला है, जिसका एक कारण वैश्विक तेल आपूर्ति में बदलाव को माना जा रहा है।

शहरवार पेट्रोल-डीजल की कीमतें

शहर पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली ₹102.12 ₹95.20
मुंबई ₹111.31 ₹97.97
चेन्नई ₹107.78 ₹99.56
लखनऊ ₹101.86 ₹95.36
भोपाल ₹115.41 ₹100.47
प्रयागराज ₹101.82 ₹95.05
पटना ₹113.35 ₹99.36
नासिक ₹112.46 ₹98.20

रूस से कम हुआ तेल आयात

भारत के कच्चे तेल आयात में भी हाल के दिनों में बदलाव आया है। अगस्त में रूस से भारत का तेल आयात जुलाई की तुलना में करीब 16.5 प्रतिशत घटकर लगभग 21 लाख बैरल प्रतिदिन रह गया। दूसरी ओर मध्य-पूर्व से तेल की आपूर्ति बढ़ी है। संयुक्त अरब अमीरात की सरकारी कंपनी ADNOC ने फुजैराह और सोहर जैसे टर्मिनलों से कच्चे तेल की सप्लाई शुरू की है। इससे भारत के तेल आयात के स्रोतों में बदलाव देखने को मिला है और बाजार में उपलब्धता पर भी इसका प्रभाव पड़ा है।

कच्चा तेल सस्ता तो पेट्रोल के रेट कम क्यों नहीं?

कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price Today) सस्ता नहीं हुआ है। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दिख रही कीमतें तुरंत भारत पहुंचने वाले तेल की कीमत नहीं होतीं। मौजूदा ब्रेंट और WTI कीमतें नवंबर डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी हैं। यानी आज सौदा होने पर तेल की डिलीवरी बाद में होगी। भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमत पर कच्चे तेल के अलावा रिफाइनिंग लागत, टैक्स और अन्य खर्चों का भी असर पड़ता है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट का असर घरेलू ईंधन कीमतों पर तुरंत दिखाई नहीं देता।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"