‘राज्यसभा के लिए कांग्रेस का ‘साहू ट्रंप’ नहीं आएगा काम, मुगालते में ना रहे कांग्रेस’
'राज्यसभा के लिए कांग्रेस का 'साहू ट्रंप' नहीं आएगा काम, मुगालते में ना रहे कांग्रेस'
रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ सुप्रीमो अजीत जोगी ने कांग्रेस पार्टी पर साहू समाज से राज्यसभा उम्मीदवार खड़ा करने पर निशाना साधा है। जोगी ने कहा है, कि कांग्रेस की मजबूरी है, कि वो सांकेतिक रुप से अपना प्रत्याशी खड़ा करे।
ये भी पढ़ें- छतीसगढ़ कांग्रेस पार्टी ने लेखराम साहू को राज्य सभा उम्मीदवार घोषित किया
जोगी ने कहा, कि कांग्रेस समझती है, कि वो साहू उम्मीदवार खड़ा कर साहू समाज का वोट ले जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है। जोगी के मुताबिक कांग्रेस गलतफहमी में है, कि साहू समाज उनको वोट देगा।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


