अक्षय कुमार की ‘बेलबॉटम’ मई में रिलीज होगी

Ads

अक्षय कुमार की ‘बेलबॉटम’ मई में रिलीज होगी

  •  
  • Publish Date - February 19, 2021 / 01:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

मुंबई, 19 फरवरी (भाषा) अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी जासूसी थ्रिलर ‘‘बेलबॉटम’’ 28 मई को रिलीज होगी।

वासु भगनानी के बैनर पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित यह फिल्म 1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसकी कहानी देश के एक गुमनाम नायक के इर्दगिर्द घूमती है।

प्रोडक्शन हाउस से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है ‘‘बहुप्रतीक्षित ‘बेलबॉटम’ 28 मई 2021 को रिलीज होने जा रही है और तब दर्शक सिनेमाघरों में इसका आनंद ले सकेंगे।’’

रंजीत एम तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और लारा दत्ता ने भी काम किया है।

भाषा

मनीषा उमा

उमा