छत्तीसगढ़ में ‘आप’ के लिए युवाओं को लुभाने आएंगी अलका लांबा, दो शहरों में होगा आयोजन
छत्तीसगढ़ में ‘आप’ के लिए युवाओं को लुभाने आएंगी अलका लांबा, दो शहरों में होगा आयोजन
रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने युवाओं को साधने की तैयारी कर ली है। इसे लेकर पार्टी के कार्यकर्ता भी जोरशोर से तैयारी कर रहे हैं। इस कड़ी में पार्टी युवा मतदाताओं को लुभाने के लिए आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधायक अलका लांबा को दो दिनों के लिए रायपुर भेज रही है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक डॉ संकेत ठाकुर ने बताया कि अलका लांबा 30 अगस्त को सुबह रायपुर पहुचेंगी। दो दिनों के प्रवास में अलका बिलासपुर के 30 अगस्त को गुरुनानक स्कूल में युवा संवाद करेंगी। वहीं राजधानी में 31 अगस्त को ‘विजन छत्तीसगढ़ : यूथ डायलॉग’ का आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : पंचायत ननि शिक्षक संघ मिला धरमलाल से, मांग और सम्मेलन के लिए मुख्यमंत्री से समय दिलाने का अनुरोध
इस आयोजन में युवाओं से जुड़े मुद्दों पर बात होगी। बता दें कि अलका लांबा दिल्ली की चांदनी चौक विधानसभा सीट से विधायक हैं। कांग्रेस से मोहभंग होने के अलका ने 2013 में आप में शामिल हो गई थीं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


