अमरजीत भगत ने पूर्व भाजपा सरकार पर निकाली भड़ास, जीरम घाटी और रतनजोत सहित कई मुद्दों पर घेरा
अमरजीत भगत ने पूर्व भाजपा सरकार पर निकाली भड़ास, जीरम घाटी और रतनजोत सहित कई मुद्दों पर घेरा
रायपुर। अमरजीत भगत ने पिछली भाजपा सरकार जमकर तंज कसा है। भगत ने जीरम घाटी हमले की जांच के लिए एसआईटी गठन सहित कई मुद्दों पर पूर्व भाजपा सरकार पर भड़ास निकाली है। भगत ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान रतनजोत से पेट्रोल बनाने की योजना पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। भगत के मुताबिक पेट्रोल निकालने के नाम पर रतनजोत के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए गए, जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए, एक बूंद पेट्रोल नहीं निकला।
पढ़ें-अजीत जोगी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर कहा-सरकार अच्छा काम करे,ताकि इतिहास याद रखे
वहीं जीरम घटना पर भगत ने पूर्व भाजपा सरकार पर निशाना साधा। भगत ने आरोप लगाया कि अगर पूर्व भाजपा सरकार कांग्रेस के नेताओं को सुरक्षा प्रदान करती तो ये घटना घटित नहीं होती। जीरम घाटी कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं की मौत हो गई थी। जिसमें पूर्व पीसीसी अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा, विद्याचरण शुक्ल जैसे नेता शामिल थे।
पढ़ें- सामान्य वर्ग को दस फीसदी आरक्षण देने वाला बिल पारित, कांग्रेस ने बत…
उन्होंने बताया कि इन्हें सुरक्षा देने की जिम्मेदारी पिछली सरकार की थी । इस घटना की सीबीआई जांच की मांग की गई, लेकिन सरकार नहीं मानी।इतनी बड़ी घटना के बाद किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए भूपेश सरकार ने एसआईटी गठित की है। कांग्रेस को सरकार किसान और आम जनता की सरकार है।

Facebook


