The President Confers Padma Award: राष्ट्रपति ने किया पद्म सम्मान से सम्मानित.. मरणोपरांत मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का सम्मान, पत्नी हेमा मालिनी हुई भावुक, देखें वीडियो
The President Confers Padma Award Full List: राष्ट्रपति भवन में धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान मिला, पुरस्कार लेते समय भावुक दिखीं हेमा मालिनी।
The President Confers Padma Award || Image- IBC24 News File
- धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया।
- पुरस्कार लेते समय हेमा मालिनी और अहाना देओल भावुक दिखीं।
- अलका याग्निक और सतीश शाह को भी पद्म सम्मान मिला।
नई दिल्ली: देश की राजधानी में आज राष्ट्रपति भवन में प्रेजिडेंट द्रौपदी मुर्मू में 66 विभूतियों को पद्म सम्मान से सम्मानित किया। इनमें कई मशहूर नाम भी शामिल है। इसी कड़ी में आज दिवंगत दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। (The President Confers Padma Award) यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी को सौंपा। बता दें कि, धर्मेंद्र को भारतीय सिनेमा में छह दशक से ज्यादा के योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। उनका निधन नवंबर 2025 में 89 साल की उम्र में हुआ था।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
भावुक नजर आईं हेमा मालिनी
राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में हेमा मालिनी गुलाबी साड़ी पहनकर पहुंचीं। मंच पर पुरस्कार लेते समय वह काफी भावुक नजर आईं। दर्शक दीर्घा में बैठीं उनकी बेटी अहाना देओल भी इस दौरान भावुक हो गईं। हेमा मालिनी ने कहा कि यह पूरे परिवार के लिए भावुक और गर्व का पल है। उन्होंने बताया कि सनी देओल, बॉबी देओल और परिवार के सभी सदस्य इस सम्मान से बेहद खुश हैं।
#WATCH | Delhi | Padma Vibhushan awarded to legendary veteran actor late Dharmendra by President Droupadi Murmu
BJP MP Hema Malini received the honour awarded to her late husband and legendary actor for his contribution in the field of Arts
(Video source: President of… pic.twitter.com/HglPJJAXRl
— ANI (@ANI) May 25, 2026
सतीश शाह और अलका याज्ञनिक को भी सम्मान
सम्मान के इस क्रम में सतीश शाह को मरणोपरांत पद्म श्री सम्मान दिया गया। उन्हें टीवी और फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए याद किया जाता है। (The President Confers Padma Award) वहीं मशहूर गायिका अलका याग्निक को भारतीय संगीत जगत में योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रपति भवन में हुआ समारोह
यह पूरा गरिमामयी आयोजन राष्ट्रपति भवन के के गणतंत्र मंडप में आयोजित हुआ। राष्ट्रपति द्वारा नागरिक सम्मान समारोह में कुल 66 पद्म पुरस्कार दिए गए। इस दौरान प्रोसेनजीत चटर्जी, अनिल कुमार रस्तोगी और अरविंद वैद्यसमेत कई हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।
यहाँ Click कर देखें पद्म पुरस्कार से सम्मानित सभी विभूतियों के नाम
इन्हें भी पढ़ें:
सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली को शामिल किया जाना मिथिला के लिए गर्व की बात: सम्राट चौधरी
आत्मविश्वास से भरी भारतीय महिला हॉकी टीम आस्ट्रेलियाई चुनौती के लिये तैयार
फिलीपीन : निर्माणाधीन होटल के ढहने से चार लोगों की मौत और 17 लापता
जौनपुर में दूल्हा हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में मारा गया, थाना प्रभारी गोली लगने से घायल
केरल उच्च न्यायालय ने जनजातीय समुदाय के व्यक्ति की हत्या के मामले में पहले आरोपी को बरी किया
सेबी ने 20 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर हेरफेर मामले में सात व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाया

Facebook


