Premanand Maharaj Viral Video: ‘हम मिलें न मिलें, बोलें न बोलें, लेकिन…’, प्रेमानंद महाराज ने भक्तों से की बड़ी अपील, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, देखें आप भी

Premanand Maharaj Viral Video: प्रेमानंद महराज का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने भक्तों के लिए एक खास मैसेज छोड़ा है।

Premanand Maharaj Viral Video: ‘हम मिलें न मिलें, बोलें न बोलें, लेकिन…’, प्रेमानंद महाराज ने भक्तों से की बड़ी अपील, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, देखें आप भी

Premanand Maharaj Viral Video/ image source: IBC24

Modified Date: May 25, 2026 / 07:48 pm IST
Published Date: May 25, 2026 7:44 pm IST
HIGHLIGHTS
  • प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
  • इस वीडियो में प्रेमानंद महाराज ने अपने भक्तों को एक ख़ास संदेश दिया है।
  • वीडियो सामने आने के बाद प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी भक्तों की चिंता।

Premanand Maharaj Viral Video: नई दिल्ली: वृंदावन के कथावाचक प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा और भक्तों के लिए वाली निजी भेंट को हाल ही में अनिश्चितकाल के लिए बंद किया गया था। पदयात्रा बंद होने के बाद से ही भक्त प्रेमानंद महराज के स्वास्थ्य को लेकर चिंता में हैं। वहीं अब सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने भक्तों के लिए एक खास मैसेज छोड़ा है।

प्रेमानंद महराज का वीडियो आया सामने

इस वीडियो में प्रेमानंद महाराज ने लोगों से कहा, ‘बिल्कुल चिंता न करें! हम मिलें न मिलें, बोलें न बोलें, लेकिन हम आप सबको बहुत प्यार करते हैं। हम चाहते हैं कि सबको श्री जी की कृपा प्राप्त हो और सब उनके चरणों तक पहुंचे। मैं सामने आऊं या न आऊं इस बात की चिंता बिल्कुल नहीं करनी कि मेरा उत्थान कैसे होगा, मैं बिना बोले ही आपके दिमाग में रहूंगा, तुम वही सब करोगे जो गुरुदेव कहेंगे।’

प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा, ‘सब लोग बिल्कुल निश्चित रहें, जो जहां जिस सेवा में है, उसी सेवा में रहिएगा, बस नाम जप करते रहो। मैं रहूं या न रहूं. दिखूं या न दिखूं, लेकिन तुम्हारा मंगल जरूर होगा, तुम्हारा भरण पोष ईष्ट देव के द्वारा होगा, किसी व्यक्ति के द्वारा नहीं और जिस दिन लगे कि उद्धार किसी व्यक्ति के द्वारा हो रहा है तो उसे छोड़ देना। (Premanand Maharaj Viral Video) आप निर्भय, निश्चिंत और निशोक होकर भजन करते रहो। हमारा जब मन होगा बोल देंगे। वरना मौन, एकांत रहेंगे और यह मौन-एकांत हम आपके लिए हैं, अपने लिए नहीं। हमारे लिए जो होना था, वो हो चुका है। अब जो कुछ हो रहा है, वो आप सबके लिए हो रहा है। खूब प्रसन्न रहो और नापजप करते रहो।’

कुछ दिन पहले पदयात्रा अचानक हुई थी बंद

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, प्रेमानंद महराज की प्रतिदिन होने वाली पदयात्रा को कुछ दिन पहले अचानक से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। केली कुंज स्थित आश्रम के सेवादारों ने माइक पर लोगों को इसकी जानकारी दी। प्रेमानंद महाराज की यह पदयात्रा केली कुंज स्थित आश्रम से लेकर सौभरी कुंड तक होती है। (Premanand Maharaj Viral Video)  प्रेमानंद की यात्रा स्थगित होने से उनके भक्त काफी मायूस भी हैं। प्रेमानंद महाराज खुद अपने प्रवचनों में बता चुके हैं कि उनकी किडनी करीब 20 साल से खराब है। इसलिए उनके भक्त चिंता में हैं कि कहीं खराब स्वास्थ्य के कारण तो प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा बंद नहीं हुई है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.