गुस्साए नागरिकों ने बीच सड़क रोका मंत्री का काफिला, दो साल से कर रहे पट्टा देने की मांग, मंत्री ने दिया आश्वासन

गुस्साए नागरिकों ने बीच सड़क रोका मंत्री का काफिला, दो साल से कर रहे पट्टा देने की मांग, मंत्री ने दिया आश्वासन

गुस्साए नागरिकों ने बीच सड़क रोका मंत्री का काफिला, दो साल से कर रहे पट्टा देने की मांग, मंत्री ने दिया आश्वासन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: September 12, 2020 1:58 pm IST

धमतरी। शहर के मकेश्वर वार्ड के निवासी बीते दो सालों से पट्टा की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर गुस्साए वाडवासियों ने आज मंत्री कवासी लखमा का काफिला बीच सडक में रोककर हंगामा किया। वार्डवासियोंं को हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

ये भी पढ़ें:भूपेश सरकार की बड़ी उपलब्धि, छत्तीसगढ़ के स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट को मिली राष्ट्रीय मा…

दरअसल आज जगदलपुर से रायपुर प्रवास के दौरान मंत्री कवासी लखमा कुछ देर के लिए फारेस्ट के रेस्ट हाउस में रूके हुए थे। मंत्री के आने की खबर लगने पर मकेश्वर वार्ड के लोग बड़ी संख्या में पट्टे की मांग को लेकर ज्ञापन देने के लिए पहुंच गए। जिन्हे मंत्री ने मिलने से मना कर दिया। जिससे वार्डवासी आक्रोशित हो गए। इसके बाद जब मंत्री जब रायपुर जाने के लिए निकले तो सिहावा रोड में वार्डवासियों ने उनका काफिला रोक दिया और हंगामा करने लगे।

ये भी पढ़ें: दवा दुकानों के अवैध संचालन पर नोटिस जारी, 3 दिन में जवाब नहीं देने …

इस दौरान हंगामा कर रहे लोगों को हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पडी। वार्डवासियों के हंगामा को देखते हुए मंत्री लखमा ने उनका ज्ञापन लिया और वार्डवासियों को पट्टा के लिए आश्वासन दिया। वार्डवासियों का कहना है कि दो साल से शासन प्रशासन से पट्टे की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांग पूरी नही हो रही है। जिससे वार्डवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: CSPDCL के EE पर भाजपा नेता ने लगाया फोन पर धमकी देने का आरोप, दर्ज


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com