टीआरपी छेड़छाड़ घोटाले के सिलसिले में एक और गिरफ्तार

टीआरपी छेड़छाड़ घोटाले के सिलसिले में एक और गिरफ्तार

टीआरपी छेड़छाड़ घोटाले के सिलसिले में एक और गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: October 28, 2020 3:35 pm IST

मुम्बई, 28 अक्टूबर (भाषा) मुम्बई पुलिस ने टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट्स (टीआरपी) छेड़छाड़ घोटाले में बुधवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस मामले में यह ग्यारहवीं गिरफ्तारी है।

एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे के निवासी आशीष अबीदुर चौधरी (50) को अपराध खुफिया इकाई (सीआईयू) ने गिरफ्तार किया जो इस घोटाले की जांच कर रही है।

चौधरी पर कुछ टीवी चैनलों की ओर से कई परिवारों को रिश्वत दिए जाने का आरोप है जहां दर्शकों की संख्या संबंधी आंकड़े की रिकार्डिंग करने वाले बैरोमीटर उन खास चैनलों के वास्ते कथित तौर पर लगाये गये थे।

पुलिस ने आरोप लगाया है कि कुछ चैनल धोखाधड़ी से टीआरपी बढ़ाने के वास्ते रिश्वत दे रहे थे ताकि वे अपनी विज्ञापन कमाई में बढ़ोत्तरी कर सकें।

भाषा राजकुमार मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में