‘महंगाई डायन’ भाजपा के लिए अप्सरा, मोदी सरकार इतिहास की सबसे महंगी सरकार.. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने लगाए आरोप

'महंगाई डायन' भाजपा के लिए अप्सरा, मोदी सरकार इतिहास की सबसे महंगी सरकार.. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने लगाए आरोप

‘महंगाई डायन’ भाजपा के लिए अप्सरा, मोदी सरकार इतिहास की सबसे महंगी सरकार.. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने लगाए आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: July 14, 2021 7:57 am IST

भोपाल। देशभर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। अजय माकन ने मोदी सरकार को इतिहास की सबसे महंगी सरकार करार दिया है।

पढ़ें- कोरोना बन रहा नक्सलियों के लिए काल.. कुख्यात नक्सली कमांडर रमन्ना के बेटे का सरेंडर, डीजीपी को बताई ये वजह

माकन ने बताया कि केंद्र की गलत नीतियों की वजह से आज पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गए हैं। खाने का तेल 200 के पार और गैस सिलेंडर 800 रुपए के पार हो गए हैं।

पढ़ें- कॉलेज 50 फीसदी क्षमता के साथ जल्द होंगे शुरू.. हाला…

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने आगे कहा कि मोदी सरकार में जीवन सस्ता और आजीविका महंगी हो गई है।

पढ़ें- महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की साइकिल रैली, पीसीसी चीफ…

उन्होंने एमपी सरकार पर भी निशाना साधा। एमपी सरकार के मंत्रियों पर गरीबों का मज़ाक उड़ाने का आरोप लगाया।

पढ़ें- अब किसकी तैयारी! विपक्ष की धड़कनें तेज, केंद्र ने ब…

‘महंगाई डायन’ भाजपा को अप्सरा लगती है। अजय माकन ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार ने जैसे-तैसे महंगाई कम की थी लेकिन भाजपा सरकार में  सिर्फ लोगों की आय कम हुई है। 

 

 


लेखक के बारे में