रायपुर के साइंस कालेज में आप का बिगुल बजाने आ रहे अरविंद केजरीवाल

रायपुर के साइंस कालेज में आप का बिगुल बजाने आ रहे अरविंद केजरीवाल

रायपुर के साइंस कालेज में आप का बिगुल बजाने आ रहे अरविंद केजरीवाल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: March 10, 2018 11:45 am IST

कल छत्तीसगढ़ के चुनावी माहौल में नया रंग आने वाला है आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल कल रायपुर आ रहे हैं और बदलबो छग सकंल्प यात्रा के दौरान साइंस कालेज में  आम जनता को सम्बोधित करेंगे।  

 

ज्ञात हो कि  इस वर्ष होने वाले चुनाव विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी  चौथी पार्टी के तौर पर उभर रही है।ऐसे में जरुरी है कि छत्तीसगढ़ में अपनी सियासी पकड़ मजबूत करने के लिए आप पार्टी को दिल्ली की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी कुछ कर दिखाना होगा। हालांकि राज्य में अब तक इस पार्टी ने कोई खास पकड़ नहीं बना पाई है लेकिन अरविन्द केजरीवाल का छत्तीसगढ़ आना बहुत बड़ी बात हो सकती है। 

  

 इस बारे में छत्तीसगढ़ प्रदेश के केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय चौहान ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के अलावा तैयार हो रहे थर्ड फ्रंट में आम आदमी पार्टी शामिल नहीं होगी और पूरे प्रदेश में अपने दम पर ही चुनाव लड़ेगी।

वेब टीम IBC24


लेखक के बारे में