रायपुर में बीजेपी-कांग्रेस पर बरसे केजरीवाल,भूपेश ने कहा-बीजेपी के इशारों पर चलता है ‘झाड़ू’

रायपुर में बीजेपी-कांग्रेस पर बरसे केजरीवाल,भूपेश ने कहा-बीजेपी के इशारों पर चलता है 'झाड़ू'

रायपुर में बीजेपी-कांग्रेस पर बरसे केजरीवाल,भूपेश ने कहा-बीजेपी के इशारों पर चलता है ‘झाड़ू’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: March 12, 2018 8:43 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के मकसद के साथ आम आदमी पार्टी ने बदलबो छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा की. बदलबो छत्तीसगढ़ यात्रा में आप ने आदिवासी, दलित और महिला उत्पीड़न का भी मुद्दा उठाया गया .जिसका समापन रविवार को राजधानी रायपुर में हुआ. इसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे.

ये भी पढ़ें- सीढ़ियों से गिरकर घायल हुईं सरोज पांडेय, व्हीलचेयर से पहुंची नामांकन भरने

   

केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होने बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों पर निशाना साधा. केजरीवाल ने कहा, कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार ने किसानों, मजदूरों और गरीबों के साथ धोखा किया है..इसलिए आने वाले चुनाव में बदलाव कीजिए.

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु के जंगल में फैली आग, ट्रैकिंग पर गए 9 छात्रों की मौत

   

 

इधर केजरीवाल के बयानों पर PCC चीफ भूपेश बघेल ने ट्वीट कर हमला बोला है। भूपेश ने लिखा है, कि आम आदमी पार्टी बीजेपी की बी टीम है और जहां बीजेपी संकट में होती है, वहां वो अपनी बी टीम को वोट काटने भेज देती है। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में