शाम 5 बजते ही ताली-थाली बजाते दिखे लोग, कोरोना संक्रमण रोकने में लगे कर्मचारियों का किया हौसला आफजाई…देखें वीडियो

शाम 5 बजते ही ताली-थाली बजाते दिखे लोग, कोरोना संक्रमण रोकने में लगे कर्मचारियों का किया हौसला आफजाई...देखें वीडियो

शाम 5 बजते ही ताली-थाली बजाते दिखे लोग, कोरोना संक्रमण रोकने में लगे कर्मचारियों का किया हौसला आफजाई…देखें वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: March 22, 2020 12:12 pm IST

रायपुर। कोरोना से लड़ने के लिए पीएम मोदी की अपील के बाद आज शाम ठीक 5 बजे लोगों ने ताली, थाली, घंटी, ढोल जिसे जो मिला बजाते दिखाई दिए। पूरे देश में पांच बजते ही लोग अपने घरों की बालकनी में छत में हाल में ताली थाली पीटते दिखे। ऐसा करके लोगों ने कोरोना वायरस से बचाने की ​मुहिम में लगे कर्मचारियों, डॉक्टरों, मीडिया कर्मियों और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें: आज ऐसा दिखाई दे रहा राजधानी की सड़कों का नजारा, खतरा टलने तक हमें ऐसे ही सामाजिक दूरी का पालन करन…

पीएम मोदी की अपील के बाद आज सुबह से ही हर तरफ सन्नाटा पसरा दिखाई दिया, पीएम मोदी की एक सामान्य सी अपील का लोगों ने अक्षरस: पालन किया और पांच मिनट तक ताली, थाली बजाते दिखे। एक तरफ इस प्रक्रिया को जहां आभार व्यक्त करना बताया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ इसे साउंड फ्रेक्वेंसी पैदा कर संक्रमण रोकने की पहल भी करार दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: सांसद संतोष पाण्डेय ने सुकमा में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि,…

छत्तीसगढ़ सहित राजधानी रायपुर में ताली थाली बजाते लोग घरों में दिखाई दिए, इसी कड़ी में आईबीसी24 न्यूज चैनल के दफ्तर में भी लोगों ने ताली बजाकर पीएम मोदी की अपील का पालन किया और कोरोना वायरस संक्रमण रोकने में अपना सहयोग दे रहे कर्मचारियों को आभार एवं धन्यवाद ​व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें: कोरोना को लेकर केंद्र से 350 करोड़ का प्रावधन, जिला प्रबंधन कर सकें…

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com