योगी आदित्यनाथ ने कहा- छत्तीसगढ़ की खाद्य वितरण प्रणाली पूरे विश्व में प्रसिद्ध, श्रेय रमन और मोहले को

योगी आदित्यनाथ ने कहा- छत्तीसगढ़ की खाद्य वितरण प्रणाली पूरे विश्व में प्रसिद्ध, श्रेय रमन और मोहले को

योगी आदित्यनाथ ने कहा- छत्तीसगढ़ की खाद्य वितरण प्रणाली पूरे विश्व में प्रसिद्ध, श्रेय रमन और मोहले को
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: November 10, 2018 9:02 am IST

मुंगेली। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने मुंगेली पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि तीन दिन पहले अयोध्या नहीं, फैजाबाद था। अब व्यवस्था बना दी गई है कि वो अब अयोध्या होगा। इसके लिए सबसे ज्यादा खुश छत्तीसगढ़ को होना चाहिए। क्योकि छत्तीगसढ़ श्रीराम का ननिहाल है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की खाद्य वितरण प्रणाली पूरे विश्व में प्रसिद्ध है, जिसका श्रेय रमन सिंह और पुन्नूलाल मोहले को जाता है। आज खाद्य सुरक्षा गांव गांव में पहुंच गई है । आज कोई भूख से नही मरता जबकि कांग्रेस सरकार में लोग भूख से मरते थे। आज दिल्ली से 100 रु भेजा जाता है और पूरा पैसा यह पहुंच रहा है। पहले बीच मे कांग्रेस के दलाल खा जाता था। उन्होंने कहा कि आज नक्सलवाद की समस्या का समाधान भाजपा सरकार कर रही है। छत्तीसगढ़ में जब श्रीराम का मंदिर बन गया है तो अयोध्या में जरूर बनेगा।

यह भी पढ़ें : कर्नाटक, बीजेपी के भारी विरोध के बीच सरकार मना रही टीपू जयंती, कई जिलों में धारा 144 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज समाज के प्रत्येक लोगों के लिए कार्य किया जा रहा है। आज पाकिस्तान को उसके घर मे घुस कर सबक सिखाया जा रहा है। तीन तलाक पर भाजपा ने कारगर प्रयास किया है। जब कांग्रेसियो को अपने राहुल पर भरोसा नही है तो आप क्यों करेंगे। जब देश मे कोई संकट आता है राहुल को नानी गांव याद आता है और वोट के लिए देश वाले याद आ रहे, वो भी इटली में नानी से क्यो नही मांगते।


लेखक के बारे में