Shoaib Dhebar Re Arrest News: बिश्नोई गैंग के नाम इस कांग्रेस नेता से मांगी 25 करोड़ रुपये की रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर की फिर होगी गिरफ्तारी
Shoaib Dhebar Re Arrest News: बिश्नोई गैंग के नाम इस कांग्रेस नेता से मांगी 25 करोड़ रुपये की रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर की फिर होगी गिरफ्तारी
Shoaib Dhebar Re Arrest News: बिश्नोई गैंग के नाम इस कांग्रेस नेता से मांगी 25 करोड़ रुपये की रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर की फिर होगी गिरफ्तारी /image: Social Media
- कांग्रेस नेतासे कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला
- खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा बताकर धमकी देने का आरोप है
- सीजेएम कोर्ट ने पुलिस को शोएब ढेबर की पुन: गिरफ्तारी की अनुमति दे दी है
रायपुर। Shoaib Dhebar Re Arrest News: राजधानी में कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर की दोबारा गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है, सीजेएम कोर्ट ने पुलिस को शोएब ढेबर की पुन: गिरफ्तारी (Shoaib Dhebar Arrest) की अनुमति दे दी है। आरोपी शोएब ढेबर को रविवार को रिमांड कोर्ट ने मित्र को गिरफ्तारी की सूचना देने की बात पर गिरफ्तारी अवैध मानते हुए रिहा कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति के लिए सीजेएम कोर्ट का रुख किया जहां पुलिस की दलीलों और पूर्व में सामने आए आधारों को देखते हुए कोर्ट ने पुन: गिरफ्तारी की अनुमति दे दी।
जान से मारने की भी दी धमकी
Shoaib Dhebar Re Arrest News आपको बता दें कि शोएब ढेबर पर कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा (Anand Kukreja) से 25 करोड़ रुपये की खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) का गुर्गा बताते हुए फिरौती मांगने का आरोप है। आरोप है कि उसने फिरौती नहीं देने पर कुकरेजा और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। फिलहाल सीजेएम कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद पुलिस अब आरोपी शोएब ढेबर को दोबारा गिरफ्तार करेगी।
विश्नोई गैंग के नाम लेके फिरौती मांगे के मामला, आरोपी शोएब ढेबर के फेर होही गिरफ्तारी#ChhattisgarhNews #RaipurNews #CGNews | Chhattisgarh News | Raipur News | CG News @CPRaipurPolice https://t.co/eA3WYR0tWh
— IBC24 News (@IBC24News) September 30, 2026
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Doctors Posting Latest News: छत्तीसगढ़ में 45 डॉक्टरों को मिली पोस्टिंग, स्वास्थ्य मंत्री के पहल पर अब इन सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी इलाज की क्षमता
- CG Deputy Collector Transfer List: छत्तीसगढ़ में 100 से अधिक प्रशासनिक अफसरों का तबादला, बदल दिए गए इन जिलों के अधिकारी, देखें पूरी सूची
- Former MLA Rampratap Singh passes away: तीन बार के विधायक का निधन, लंबे वक्त से थे बीमार, पार्टी और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर
- CG Sharab Dukan Band: छत्तीसगढ़ में इस दिन नहीं मिलेगी शराब, बूंद-बूंद को तरसेंगे मदिरा प्रेमी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Facebook


