राजनीति के अखाड़े में उतरे कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, 230 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

राजनीति के अखाड़े में उतरे कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, 230 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

राजनीति के अखाड़े में उतरे कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, 230 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: November 2, 2018 10:19 am IST

उज्जैन। उज्जैन में कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर ने राजनीति के अखाड़े में उतरने का शंखनाद कर दिया है। देवकीनंदन ठाकुर ने अपने भाई की राजनीतिक पार्टी सर्व समाज पार्टी से मध्यप्रदेश में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर चुनाव लड़ने का शंखनाद कर दिया है। आपको बतादें देवकीनंदन ठाकुर के भाई विजय शर्मा सर्व समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

पढ़ें- मप्र में बीजेपी के 177 प्रत्याशी तय, मंत्री माया सिंह सहित कई विधायकों का पत्ता साफ, देखिए लिस्ट

भोपाल में 21 से ज्यादा छोटी पार्टियों ने देवकीनंदन का समर्थन कर दिया है।  देवकीनंदन ठाकुर अखंड हिंदू सेना के अध्यक्ष है जो अब अपने भाई के द्वारा एक्ट्रो सीटी एक्ट के विरोध में तैयार की गई पार्टी के प्रचार के लिए मैदान में आ गए हैं ठाकुर ने सपाक्स जैसे अन्य संगठनों को एक मंच पर आकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया है ताकि भाजपा कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके।

पढ़ें- प्रतिमा चंद्राकर का छलका दर्द, राहुल गांधी से करेंगी शिकायत, ताम्रध्वज साहू की रैली से बनाई दूरी

देवकीनंदन ठाकुर ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बता दें कि वे गुरुवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में थे, जहां उन्होंने रोड शो कर एक जनसभा को भी संबोधित किया। 

पढ़ें- पश्चिम विधानसभा में पकड़ाया शराब से भरा ट्रक, निर्वाचन आयोग करवा रहा पेटियों की स्कैनिंग

इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें न मंत्री बनना है न मुख्यमंत्री। वे तो अखंड भारत बनाना चाहते हैं। इसके लिए सर्व समाज कल्याण पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। उन्होंने सरकार पर प्रहार करते हुए कहा हम कब से राम मंदिर बनाने को कह रहे हैं। मंदिर तो नहीं बना एट्रोसिटी एक्ट बना दिया। धारा 370 खत्म नहीं की, गौ हत्या बंद नहीं हो सकी।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में