सरगुजा में गरजे मोदी, कहा- लोकतंत्र में भरोसा है तो गांधी परिवार के बजाए समर्पित कांग्रेसी को बनाएं अध्यक्ष
सरगुजा में गरजे मोदी, कहा- लोकतंत्र में भरोसा है तो गांधी परिवार के बजाए समर्पित कांग्रेसी को बनाएं अध्यक्ष
अंबिकापुर। भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबिकापुर में चुनावी सभा को संबोधित कर बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट की अपील की। भाषण के दौरान मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र का 62 फीसदी काम नहीं किया है। अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं किया। कांग्रेस समझती है अंग्रेजों ने उनको देश सौंप था, और खुद देश का मालिक समझ बैठे हैं।
मोदी ने कांग्रेस को चैलेंज किया है कि गांधी परिवार के बजाए दूसरे कांग्रेस नेता को अध्यक्ष बनाकर दिखाए। प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस से चार पीढ़ी का हिसाब मांगा साथ ही बयान दिया कि कांग्रेस ने जो काम दस सालों करते वो हमने चार वर्षों में कर दिखाया है। नोटबंदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अभी भी नोटबंदी के नाम पर रो रहे हैं। मोदी ने दिग्विज सिंह पर निशाना साधते हुए बयान दिया कि दिग्गी राजा के राज में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कोई काम नहीं हुआ।
आइए आपको बताते हैं मोदी के भाषण की प्रमुख बातें-
गरीबों के इलाज के लिए सरकार की जरूरत
गरीबों के लिए सरकार हो अमीर तो सुविधाएं जुटा लेते हैं
बीजेपी सरकार भेदभाव नहीं करती
सरकार की जरुरत बच्चों की पढ़ाई के लिए है
सरकार को लोगों से भेदभाव नहीं करनी चाहिए
वोट हमें दें या ना दें लेकिन आप सब हमारे हैं
हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास पर काम कर रही है
तेलंगाना सरकार बनाने में जल्दबाजी हुई
अटल जी ने सपनों को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ बनाया
कांग्रेस भाई से भाई को लड़ाने का काम करती है
कांग्रेस के घोषणा पत्र के 62 फीसदी काम नहीं हुए
दिग्गी राजा के राज में छग-मप्र में विकास नहीं हुआ
कांग्रेस ने चुनावी वादों को पूरा नहीं किया
जोगी ने छत्तीसगढ़ में कोई काम नहीं किया
बीजेपी सरकार भेदभाव नहीं करती
कांग्रेस नेता बाबाओं जैसे- मोदी
कांग्रेस से चार पीढ़ी का मांगा हिसाब
कांग्रेस समझती है अंग्रेजों ने उनको देश सौंपा था
नोटबंदी के नाम पर कांग्रेस नेता अभी भी रो रही है
जो काम वो दस वर्षों में करते हमने चार सालों में किया

Facebook


