मनोज तिवारी ने की रमन सरकार की प्रशंसा तो केजरीवाल को बताया अरबन नक्सली
मनोज तिवारी ने की रमन सरकार की प्रशंसा तो केजरीवाल को बताया अरबन नक्सली
रायपुर। रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सांसद और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केंद्र और राज्य की रमन सरकार की तारीफ की तो वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर खूब तंज भी कसे। तिवारी ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधा और सीएम अरविंद केजरीवाल को अरबन नक्सली तक कह दिया।
पढ़ें-भाजपा-कांग्रेस के पांच सौ कार्यकर्ता जेसीसीजे में शामिल, अजीत जोगी
उन्होंने कहा कि रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में नक्सल को लगभग समाप्ति के कगार है। तो इधर कांग्रेस के सांसद राजबब्बर नक्सलियों को क्रांतिकारी कर रहे थे। उन्होंने अपने पुराने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि हमने बस इतना ही कहा था कि सोनिया गांधी को छठ करना चाहिए, इसी बात पर मेरे घर के बाहर पत्थर फेंकने लगे।
पढ़ें-भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के घर से शराब का जखीरा बरामद, 900 पेटी जब्त
हमने तो किसी और के लिए कहा था अब आप अपने ऊपर ला रहे हैं। कांग्रेस ऐसी पार्टी है कि आप जिसके लिए जो भी कहें वे अपने उपर ले लेते हैं। लगे हाथ उन्होंने राजनाथ के बयान को 100 टके का बयान भी बताया। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह जी ने सही कहा कि कोंग्रेस वो दिवालिया पार्टी है जो पोस्ट डेटेड चेक बांट रही है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


