ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका से प्रत्याशी ने बैठाये अपने सुरक्षाकर्मी
ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका से प्रत्याशी ने बैठाये अपने सुरक्षाकर्मी
कोरबा। छत्तीसगढ़ में मतदान के बाद प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है और प्रशासन ने ईवीएम को स्ट्रांग रूम में कैद करने के साथ यहां तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी की है। मगर इस सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी नेता इससे संतुष्ट नहीं और वह अपने लोगों को भी ईवीएम की सुरक्षा में तैनात करने की तैयारी कर रहे हैं ताकि ईवीएम में किसी तरह की गड़बड़ी न की जा सके।
ये भी पढ़ें –नकली नोटों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान से आया था खपाने
दरअसल कोरबा जिले के चारों विधानसभा सीटों की ईवीएम को स्ट्रांग रूम आईटी कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाकर एक कंपनी बटालियन जवानों की सुरक्षा के बीच रखा गया है मगर कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल ने चुनाव के ठीक पहले निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया था और इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग को भी की थी ऐसे में जयसिंह अग्रवाल को आशंका है कि ईवीएम में छेड़छाड़ की जा सकती है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को यहां सुरक्षा में तैनात किए जाने की बात कही है ताकि उनके कार्यकर्ताओं के नजरों के सामने उनके भाग्य का फैसला करने वाली ईवीएम मशीन सुरक्षित रह सके इधर भाजपा ने ईवीएम की सुरक्षा पर संतुष्टि जाहिर की है भाजपा का कहना है कि ईवीएम पूरी तरीके से सुरक्षित तौर पर रखा गया है और गड़बड़ी की किसी तरह की आशंका नहीं ऐसे में भाजपा ने ईवीएम की सुरक्षा में अपने कार्यकर्ताओं के तैनाती की बात से इंकार किया है और कहा कि ईवीएम में जो परिणाम है वह सामने आएंगे ऐसे में कहा जा सकता है कि कांग्रेस को अब भी गड़बड़ी की आशंका है और यही कारण है कि वह सुरक्षा में कोई चूक नहीं छोड़ना चाहती।

Facebook


