नए विधायकों के लिए आवास की तैयारी में जुटा विधानसभा सचिवालय, रिनोवेशन तेज, देखिए वीडियो

Ads

नए विधायकों के लिए आवास की तैयारी में जुटा विधानसभा सचिवालय, रिनोवेशन तेज, देखिए वीडियो

  •  
  • Publish Date - December 3, 2018 / 08:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 28 नवंबर को हुए मतदान के नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे। उससे पहले विधानसभा सचिवालय ने नए आने वाले विधायकों के लिए आवास की व्यवस्था करनी शुरु कर दी है। नए विधायकों को लेकर विधायक विश्राम गृह में तैयारियां जोरो पर हैं।

विधानसभा सचिवालय की ओर से विधायक विश्राम गृह के अधिकारियों को 120 नए आवास तैयार रखने कहा गया है। विधानसभा के विधायक विश्राम गृह में फिलहाल 60 आवास खाली हैं। इन खाली आवास को नए विधायकों के हिसाब से तैयार कराया जा रहा है। नए विधायकों को कोई असुविधा न हो इसके लिए नए फर्नीचर से लेकर रेनोवेशन का काम जोरों पर है।

यह भी पढ़ें : सालभर में मारे गए 65 माओवादी, मुठभेड़ स्थल से मृत ठेकेदार का 3 लाख का चेक बरामद 

देखिए वीडियो