विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने “भूलन द मेज” को राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाने पर निर्माता-निर्देशक मनोज वर्मा सहित सभी कलाकारों को दी बधाई

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने "भूलन द मेज" को राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाने पर निर्माता-निर्देशक मनोज वर्मा सहित सभी कलाकारों को दी बधाई

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने “भूलन द मेज” को राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाने पर निर्माता-निर्देशक मनोज वर्मा  सहित सभी कलाकारों को दी बधाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: March 22, 2021 2:41 pm IST

रायपुर: विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ी फिल्मकार मनोज वर्मा द्वारा निर्मित और निर्देशित छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘भूलन द मेज’ को क्षेत्रीय फिल्म केटेगरी में बेस्ट फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर उन्हें तथा फिल्म निर्माण से जुड़ी पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Read More: ओंकारेश्वर में बनेगा विश्व का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर प्लांट, मंत्री हरदीप डंग ने रामागुण्डम में उपकरण और टेक्नालॉजी की जानकारी ली

उन्होंने लेखक संजीव बख्शी को भी बधाई दी है, जिनके उपन्यास ‘भूलन-कांदा’ पर यह फिल्म आधारित है। महंत ने कहा है कि यह प्रदेश को गौरवान्वित एवं राष्ट्रीय पटल पर नई पहचान दिलाने वाला पुरस्कार है। इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ी साहित्य, कला और फिल्म निर्माण से जुड़ी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर नयी पहचान मिली है।

Read More: दमोह उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने किया उम्मीदवार के नाम का ऐलान, अजय टंडन को उतारा चुनावी मैदान में


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com