Anganwadi Worker Salary Per Month: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में सीधे 5000 रुपए की बढ़ोतरी, भाजपा सरकार ने दी रथयात्रा की सौगात, जानिए कितना मिलेगा हर महीने
Anganwadi Worker Salary Per Month: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में सीधे 5000 रुपए की बढ़ोतरी, भाजपा सरकार ने दी रथयात्रा की सौगात, जानिए कितना मिलेगा हर महीने
Anganwadi Worker Salary Per Month: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में सीधे 5000 रुपए की बढ़ोतरी, भाजपा सरकार ने दी रथयात्रा की सौगात, जानिए कितना मिलेगा हर महीने / Image: AI Generated
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी
- बढ़ा हुआ मानदेय 1 अगस्त 2026 से लागू होगा
- ज्यपाल की मंजूरी और वित्त विभाग की सहमति के बाद आदेश जारी
कोलकाता: Anganwadi Worker Salary Per Month प्रदेश की भाजपा सरकार ने आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने रथयात्र से पहले आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है और इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए बढ़ा हुआ मानदेय 1 अगस्त 2026 से प्रभावी होगा। यानि सितंबर महीने से बढ़ा हुआ मानदेय खाते में आने लगेंगे।
आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का बढ़ा मानदेय
Anganwadi Worker Salary Per Month स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में 5000 रुपए की बढ़ोतरी की है। वहीं, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में भी 5000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। मानदेय बढ़ने के बाद अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 14,000 रुपए प्रति माह मानदेय मिलेगा। जबकि आंगनबाड़ी सहायिकाओं 11,800 रुपए प्रति माह भुगतान किया जाएगा।
राज्यपाल ने दी मंजूरी
वहीं, बात करें आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाले मानदेय की तो 5000 रुपए बढ़ोतरी के बाद अब इन्हें 11,250 रुपए प्रति माह भुगतान किया जाएगा। मानदेय बढ़ने से आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है और इसे रथयात्रा की सौगात बता रहे हैं। सरकार ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी के लिए राज्यपाल ने मंजूरी और स्वीकृति दे दी है।
सितंबर महीने से आएगा खाते में
सरकार के आदेश के अनुसार, यह खर्च चालू वित्त वर्ष के राज्य बजट में महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्धारित मद से किया जाएगा। यह आदेश पश्चिम बंगाल सरकार के वित्त विभाग की सहमति के बाद जारी किया गया है। सरकार ने कहा कि बढ़ा हुआ मानदेय सरकारी और गैर-सरकारी दोनों तरह से संचालित समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) परियोजनाओं के तहत काम करने वाले आंगनवाड़ी कर्मियों को दिया जाएगा।
मानदेय बढ़ने के बाद किनको कितनी सैलरी मिलेगी
- आशा कार्यकर्ता: 11,250 रुपए प्रति माह
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता: 14,000 रुपए प्रति माह
- आंगनवाड़ी सहायिका: 11,800 रुपए प्रति माह
ये भी पढ़ें
- CG Me Barish ka Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन होगी भारी बारिश, IMD ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी
- Petrol Diesel Price Today 10 July 2026: पेट्रोल-डीजल 25 रुपए तक हुआ सस्ता, वाहन मालिकों के आ गए अच्छे दिन, जानिए अब एक लीटर का क्या है रेट
- IND vs ENG 4th T20 Highlights: फिर फ्लॉप हुई भारतीय टॉप आर्डर, इंग्लैंड ने जीता चौथा टी20 मुकाबला… ये दो धुरंधर रहे जीत के हीरो

Facebook


