Gold Rate 10 July 2026: जो गिर रहा था, वही दौड़ पड़ा! सोने ने मारी 1,320 रुपये की छलांग, अब 1.44 लाख के पार… चेक करें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Rate 10 July 2026: वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में फिर तेजी का असर भारत में दिखाई दे रहा है। घरेलू बाजार में सोने के भाव अंतरराष्ट्रीय कीमतों और स्थानीय परिस्थितियों दोनों से तय होते हैं। वहीं, चांदी की कीमतों में अभी भी नरमी बनी हुई है। जबकि हाजिर सोना 4,104.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।

Gold Rate 10 July 2026: जो गिर रहा था, वही दौड़ पड़ा! सोने ने मारी 1,320 रुपये की छलांग, अब 1.44 लाख के पार… चेक करें अपने शहर का ताजा रेट

(Gold Rate 10 July 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: July 10, 2026 / 09:10 am IST
Published Date: July 10, 2026 9:08 am IST
HIGHLIGHTS
  • दो दिन में 24 कैरेट सोना ₹1,320 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ।
  • 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,210 प्रति 10 ग्राम बढ़ी।
  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,44,600 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा।

नई दिल्ली: Gold Rate 10 July 2026 in India: देश में सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। पिछले दो दिनों के दौरान 24 कैरेट सोना 1,320 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है। जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत में 1,210 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुडरिटर्न के अनुसार, 8 जुलाई को 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,280 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो अब बढ़कर 1,44,600 रुपये हो गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 1,31,350 रुपये से बढ़कर 1,32,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। लगातार बढ़ती कीमतों से सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों के बजट को प्रभावित किया है।

आज सुबह ज्यादातर शहरों में बढ़े सोने के भाव (Gold Prices Rise in Most Cities)

आज 10 जुलाई की सुबह देश के अधिकांश शहरों में 24 और 22 कैरेट सोने की कीमत में 10-10 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,600 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,32,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता और रायपुर में 24 कैरेट सोना 1,44,450 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 1,32,410 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। चेन्नई में सबसे अधिक कीमत दर्ज की गई। जहां 24 कैरेट सोना 1,45,320 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,33,210 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,500 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,32,460 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

आज भारत के प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने का भाव (गुडरिटर्न के अनुसार)

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली ₹ 1,32,560 ₹ 1,44,600
मुंबई ₹ 1,32,410 ₹ 1,44,450
अहमदाबाद ₹ 1,32,460 ₹ 1,44,500
चेन्नई ₹ 1,33,210 ₹ 1,45,320
कोलकाता ₹ 1,32,410 ₹ 1,44,450
हैदराबाद ₹ 1,32,410 ₹ 1,44,450
रायपुर ₹ 1,32,410 ₹ 1,44,450
भोपाल ₹ 1,32,460 ₹ 1,44,500
लखनऊ ₹ 1,32,560 ₹ 1,44,600
चंडीगढ़ ₹ 1,32,560 ₹ 1,44,600

वैश्विक बाजार की तेजी का दिखा असर (Impact of Global Market Rally Seen)

सोने की कीमतों में यह बढ़ोतरी केवल घरेलू कारणों से नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई मजबूती का भी असर है। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 4,104.75 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है। इसका सीधा असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा है। हालांकि इससे पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 350 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन अब बाजार में फिर तेजी लौट आई है।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट बदलाव 22 कैरेट बदलाव
10 जुलाई 2026 ₹ 14,460 (+1) ₹ 13,256 (+1)
09 जुलाई 2026 ₹ 14,459 (+131) ₹ 13,255 (+120)
08 जुलाई 2026 ₹ 14,328 (-213) ₹ 13,135 (-195)
07 जुलाई 2026 ₹ 14,541 (-136) ₹ 13,330 (-125)
06 जुलाई 2026 ₹ 14,677 (-11) ₹ 13,455 (-10)
05 जुलाई 2026 ₹ 14,688 0 ₹ 13,465 0
04 जुलाई 2026 ₹ 14,688 (-27) ₹ 13,465 (-25)
03 जुलाई 2026 ₹ 14,715 (+322) ₹ 13,490 (+295)
02 जुलाई 2026 ₹ 14,393 (+300) ₹ 13,195 (+275)
01 जुलाई 2026 ₹ 14,093 (-126) ₹ 12,920 (-115)

चांदी के दाम में नरमी जारी (Silver Prices Continue to Fall)

सोने के विपरीत चांदी की कीमत में अभी भी गिरावट का रुख बना हुआ है। 10 जुलाई की सुबह चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 58.96 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही है। जानकारों के मुताबिक, भारत में सोने और चांदी की कीमतें घरेलू मांग, डॉलर की चाल, वैश्विक आर्थिक स्थिति और अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव जैसे कई कारकों से प्रभावित होती हैं। इसलिए निवेशकों और खरीदारों को खरीदारी से पहले ताजा कीमतों की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।