बिलासपुर के डेरा सच्चा आश्रम पर हमला, राम रहीम के खिलाफ नारेबाजी

बिलासपुर के डेरा सच्चा आश्रम पर हमला, राम रहीम के खिलाफ नारेबाजी

बिलासपुर के डेरा सच्चा आश्रम पर हमला, राम रहीम के खिलाफ नारेबाजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: August 29, 2017 4:09 pm IST

 

बिलासपुर के गतौरी स्थित डेरा सच्चा आश्रम में आज 2 दर्जन से ज्यादा अज्ञात लोगों ने अचानक धावा बोल दिया.. इन्होंने राम रहीम के खिलाफ नारेबाजी कर आधे घंटे तक आश्रम के बाहर जमकर हंगामा मचाया.. और आश्रम के अंदर भी घुसने की कोशिश की। हालांकि आश्रम प्रबंधन ने गेट में ताला लगा रखा था.. लिहाजा प्रदर्शनकारी आश्रम के अंदर घुस पाने में नाकामयाब रहे.. डेरा प्रबंधन की ओर से सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.. लेकिन तब तक प्रदर्शनकारी जा चुके थे.. फिलहाल आश्रम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.. साथ ही, उन प्रदर्शनकारियों की भी पतासाजी की जा रही है.. जिन्होंने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की.. बता दें कि आश्रम के आसपास करीब 5 हजार डेरा समर्थक रहते हैं.. राम रहीम पर रेप के आरोप साबित होने के बाद से ही स्थानीय लोगों में इनके प्रति आक्रोश है। 

 


लेखक के बारे में