आटो चालक की हत्या

आटो चालक की हत्या

आटो चालक की हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: November 18, 2020 8:24 am IST

आजमगढ़ (उप्र) 18 नवंबर (भाषा) जिले के तरवां थाना क्षेत्र के बीबीपुर लखनपुर गांव में शराब पीने के विवाद पर एक आटो चालक की हत्या कर दी गई है।

पुलिस ने आटो चालक रमेश मिश्रा (40) के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार रमेश मंगलवार की रात शराब पी रहा था। इसी दौरान गांव का ही युवक ओंकार मिश्र वहां पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों में कहा-सुनी हो गयी। बात बढ़ने पर ओंकार ने कुल्हाड़ी से आटो चालक पर हमला कर दिया। हमले में घायल रमेश ने जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

थाना प्रभारी स्वतंत्रदेव सिंह ने बताया कि आरोपी आंकार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

भाषा सं जफर

निहारिका शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में