ग्रामीणों ने लिया चुनाव बहिष्कार का निर्णय,जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
ग्रामीणों ने लिया चुनाव बहिष्कार का निर्णय,जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
बालोद। डौण्डी ब्लाक स्थित आमाबाहरा डेम से सिचाई की सुविधा नही मिलने से नाराज ग्रामीणो ने आखिरकार अब चुनाव बहिष्कार करने का निर्णय ले लिया है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र के सैकड़ो ग्रामीणो ने कलेक्ट्रेट पहुॅचकर अपने इस निर्णय से जिला प्रशासन को भी अवगत करा दिया है। इस विषय में उनका कहना है कि आमाडुला, मथेना सहित और उसके आसपास लगभग 6 गाॅवो के ग्रामीणो ने यह निर्णय लिया है। ये लम्बे समय से उस डेम से सिचाई सुविधा की मांग कर रहे है लेकिन उन्हे यह सुविधा हासिल नही हुआ है।
ये भी पढ़ें –राफेल डील को लेकर राहुल गांधी ने मोदी पर साधा निशाना, शिवराज को बताया घोषणा की मशीन
इस दौरान कलेक्ट्रेट पहुॅचे इन ग्रामीणो ने जमकर नारेबाजी भी की ग्रामीणो ने विधानसभा चुनाव बहिष्कार करने के लिये कलेक्ट्रेट मे अपना ज्ञापन भी सौपा आदिवासी ब्लाक के सीमा वर्ती ग्राम पंचायत आमाडुला, मथेना व उसके आसपास आश्रित गाॅवो के ग्रामीण पिछले कई सालो से आमाबाहरा डेम से सिचाई सुविधा की मांग कर रहे है। लेकिन आज तक इन्हे यह सुविधा हासिल नही हुआ डेम निर्माण तो कर दिया गया है लेकिन नहर नाली नही बनाया गया। ऐसे मे इस डेम का लाभ किसानो को नही मिल पा रहा है और यह क्षेत्र कृषि बाहुल्य क्षेत्र है। इसी से नाराज ग्रामीणो ने अब चुनाव बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। यही नही अब किसी भी जन प्रतिनिधि या पार्टी के लोगो को गाॅव मे प्रवेश नही करने देंगे इनका माने तो सिचाई सुविधा नही होने से उन्हे खेती कार्य मे सूखे की मार झेलनी पड़ती है।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


