छत्तीसगढ़ में बाबा ,मंत्री और कंबल को मोहजाल

छत्तीसगढ़ में बाबा ,मंत्री और कंबल को मोहजाल

छत्तीसगढ़ में बाबा ,मंत्री और कंबल को मोहजाल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: December 1, 2017 6:36 am IST

 छत्तीसगढ़ सरकार के 14 साल पूरा होने पर एक प्रेसवार्ता के दौरान गृहमंत्री राम सेवक पैकरा ने  इन 14 सालों में सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि 2003 की तुलना में राज्य  में पुलिस बल बढ़ा है. एक वक्त था कि थानों की स्थिति जर्जर थी. लेकिन आज थानों का बेहतर निर्माण हुआ है. पुलिस हाउसिंग बोर्ड दस हजार मकान बनाने के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है. महिलाओं के लिए वन स्टॉप सेंटर की स्थापना की, पैकरा का दावा है कि 2022 तक प्रदेश से नक्सल समस्या का जड़ से खात्मा हो जाएगा साथ ही उनका दावा है. कि प्रदेश में नक्सलवाद खात्मे की ओर है. उन्होंने कहा कि 2003 में जब रमन सरकार ने प्रदेश में काम काज संभाला था उस दौरान उन्हें नक्सलवाद विरासत में मिला था. 2003 से पहले राज्य में नक्सलवाद की जड़ें मजबूत थीं. सरगुजा में नक्सल चरम पर था, लेकिन अब सरगुजा से नक्सलवाद का सफाया हो गया है. पुलिस के जवानों में आत्महत्या के मामलों में बढ़ोतरी पर गृह मंत्री ने आत्महत्या के पीछे ड्यूटी में तनाव से इंकार किया है उन्होंने कहा कि आत्महत्या तो कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे कारणों से कर सकता है. पारिवारिक कारण हो सकते है, दूसरे भी कारण हो सकते हैं. इसे दबाव से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए.सुपेबेड़ा में किडनी की बीमारी से मौत के बढ़ते आकंड़ों पर उन्होंने कहा कि पानी अच्छा है, पानी मे कोई खराबी नहीं. जो बीमार पड़ रहे हैं उनमें पुरुषों की संख्या अधिक हैं, महिलाएं नहीं है.

विकास से बढ़ा अपराध

राम सेवक पैकरा ने प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे अपराधों के पीछे विकास और औद्योगिककरण को वजह बताई है. उन्होने कहा कि जब विकास होता है, औद्योगिककरण बढ़ता है, दूसरे राज्यों से लोग आते जाते है तो अपराध बढ़ता है. लेकिन अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस गंभीरता से काम कर रही है.

कंबल बाबा पर है आस्था

लोगों की आस्थाओं से खिलवाड़ कर रहे चमत्कारी बाबाओं की लगातार पोल खुलने के बाद लोगों में तो चेतना आ गई है, लेकिन वो नहीं चेते जिन पर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और तमाम जिम्मेदारियों का भार है। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री राम सेवक पैकरा कंबल वाले बाबा के पास जाकर विवादों में आ गए। अभी विवाद थमा नहीं कि वे दोबारा बाबा की शरण में पहुंच गए। कुछ दिनों पहले खबर मिली थी की होम मिनिस्टर राम सेवक पैकरा मुरकौल जाते वक्त रास्ते में सह मोड़ पर गुजरात के कंबल वाले बाबा के पास जा पहुंचे।ज्यादा हल्ला न करते हुए उन्होंने अपनी यात्रा इस बार की मुलाकात गुप्त रखी गई थी। एक मकान में गृह मंत्री ने बाबा के साथ गुप्त मुलाकात की। राम सेवक पैकरा ने कंबल वाले बाबा से अपने डायबिटिज के लिए झाड़-फूंक कराने पर खुद का बचाव करते हुए कहा कि मीडिया के व्यक्ति ने भी मुझसे संपर्क किया था कंबल वाले बाबा से मिलने के लिए. मैंने पता दिया था. मैंने कंबल वाले बाबा के यहां अपंग लोगों को भी खड़े होते देखा है. कंबल वाले बाबा पर लोगों की आस्था है शायद इसलिए वहां लोगों की इतनी ज्यादा भीड़ हो रही है. उन्होंने कहा कि कंबल वाले बाबा ने मुझे 5 बार बुलाया था लेकिन मैं जा नहीं पाया, ऐसे में मैं कैसे कह सकता हूँ मैं पूरी तरह ठीक हो गया.

जानिए क्या कहा था मंत्री जी ने

  • जब इस संबंध में मंत्री जी से बात की गई थी तब उन्होंने कहा था कि बाबा के पास पोलियो से लेकर लकवा तक के मरीज जाते हैं। काफी भीड़ लगती है और वो 5 खुराक में सभी को ठीक कर देते हैं.
  •  ये अंध विश्वास नहीं आस्था है. मंत्रों से भी लोग ठीक होते हैं. मैं भी दवा लेकर आया हूं. 5 खुराक लूंगा तो मैं भी ठीक हो जाउंगा।

  ऐसी भी जानकारी सामने आई है कि बाबा शुगर का इलाज चीनी से करते हैं. शर्त यह होती है कि इस अभिमंत्रित चीनी खाते वक्त दवाओं का सेवन नहीं करना है. सूत्रों की मानें तो बाबा के इस नुस्खे से कोई ठीक हुआ हो या नहीं, लेकिन बीमार कई लोग पड़ चुके हैं.

कंबल ओढ़ाकर करते हैं इलाज

 बाबा के इलाज करने का तरीका भी काफी अनोखा होता है. वे रोगी को कंबल ओढ़ाकर उसके कानों को सहलाकर मंत्र फूंककर इलाज करते हैं.

 इनके पास आने वालों की काफी भीड़ लगती है.


लेखक के बारे में