बस्तर में बुलेट पर बैलेट भारी, विधायक और जवानों की शहादत वाले इलाके में जमकर वोटिंग.. देखिए
बस्तर में बुलेट पर बैलेट भारी, विधायक और जवानों की शहादत वाले इलाके में जमकर वोटिंग.. देखिए
दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में बुलेट पर बैलेट भारी पड़ता नजर आ रहा है। नक्सली खौफ के बीच पोलिंग बूथों में सुबह से लोग बढ़ चढकर मतदान करने पहुंच रहे है। खासबात ये है कि दंतेवाड़ा के श्यामगिरी में भी जमकर वोटिंग हो रही है। ये वही इलाका है जहां मंगलवार को माओवादियों ने भाजपा विधायक भीमा मंडावी के काफिल को निशाना बनाया था। आईई़डी ब्लास्ट में भीमा मंडावी सहित पांच जवान शहीद हो गए थे। लेकिन इस वारदात के बावजूद यहां लोग घरों से निकलकर मतदान करने पहुंच रहे हैं।
पढ़ें- मतदान केंद्र में वोटरों का भव्य स्वागत, पोलिंग बूथ पहुंचने पर की गई पुष्प वर्षा, बजाए गए
नक्सल हमलों के मद्देनजर यहां 75 हजार जवानों की तैनाती की गई है। माओवादियों पर नजर रखने यूएवी और ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है ताकी नक्सलियों की जरा सी भी मूवमेंट नजर आने पर तत्काल एक्शन लिया जा सके।
पढ़ें- पोलिंग बूथ पहुंचते ही उम्मीदवार ने फर्श पर पटका ईवीएम, गिरफ्तार
सुबह 10 बजे तक बस्तर में 13 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। भाजपा के बैदू राम कश्यप और कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज ने भी मतदान कर अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।

Facebook


