बलरामदास के बेटा-बहू चार्टर्ड प्लेन से पहुंचे रायपुर, मोदी-रमन-शिवराज सहित नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
बलरामदास के बेटा-बहू चार्टर्ड प्लेन से पहुंचे रायपुर, मोदी-रमन-शिवराज सहित नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम दास टंडन के निधन के बाद उनके बेटे संजय टंडन और बहू दिल्ली से रायपुर पहुंच गए हैं। वे चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली से रायपुर पहुंचे। स्वर्गीय टंडन के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए राजभवन में रखा गया है, जहां विभिन्न नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसके बाद उनके शरीर को चार्टर्ड प्लेन से ही अंतिम संस्कार के लिए पंजाब के अमृतसर ले जाया जाएगा।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामजी दास टंडन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इसी तरह मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजभवन पहुंचकर स्वर्गीय बलरामजी दास टंडन के पार्थिव शरीर पर प्रधानमंत्री की ओर से और अपनी ओर से पुष्पचक्र अर्पित किए और दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि दी।
यह भी पढ़ें : नान घोटाला, हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए तय की 25 सितंबर की तारीख, दिनभर चलेगी
उधर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया ट्वीट कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक शुचिता, जनसेवा और गरीब कल्याण के पर्याय छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम दास टंडनजी को श्रद्धांजलि। देश सेवा के लिए समर्पित आपका जीवन हमारे लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
इसी तरह कोरबा सांसद डॉ बंशी लाल महतो ने भी उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि राज्य के लिए अपूर्णीय क्षति है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। उन्होंने कहा कि ईश्वर ऐसे समय में परिवार को दुख को झेलने का संबल प्रदान करे।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


