देश भर में बैंक हड़ताल, 30 और 31 मई को नहीं खुलेंगे बैंक
देश भर में बैंक हड़ताल, 30 और 31 मई को नहीं खुलेंगे बैंक
रायपुर। आज से दो दिन तक यानी 30 और 31 मई को बैंक नहीं खुलेंगे। दरअसल देश के सरकारी बैंक अपनी मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल कर रहे हैं, जिसमें कुछ निजी, फॉरेन बैंक्स भी शामिल होंगे। को-ऑपरेटिव बैंक के साथ ग्रामीण बैंक इस स्ट्राइक को बाहर से समर्थन दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें-आंदोलन कर रहे नर्सों पर एस्मा, सरकार ने हड़ताल को बताया अवैध

ये भी पढ़ें- अजीत जोगी मेदांता में भर्ती, डॉक्टरों के मुताबिक जोगी की हालत स्थिर
बैंक कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन सुबह 10 बजे से शुरू हो गया है। 1 नवंबर 2017 से 11 वेतनमान की मांग को लेकर ये हड़ताल हो रही है, जिसमें देश के लगभग 10 लाख अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे।

19 राष्ट्रीयकृत समेत 40 बैंक इस हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। इस दो दिवसीय हड़ताल में छत्तीसगढ़ के लगभग 5 हज़ार करोड़ रूपए के कारोबार के प्रभावित होने का अनुमान है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


