The Paradise Box Office Collection: हनुमान अंश का सिंहासन हिलाने आ गया ‘The Paradise’, सिर्फ इतने दिनों में कर डाली रिकॉर्डतोड़ कमाई
The Paradise Box Office Collection: सुपरस्टार नानी की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'The Paradise' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के तीसरे दिन फिल्म ने जबरदस्त कमाई की और नया रिकॉर्ड हासिल कर ली है।
(The Paradise Box Office Collection/Image Credit: theparadisemovie Instagram)
- ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
- तीसरे दिन फिल्म ने 15.25 करोड़ रुपये कमाए।
- फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 117.75 करोड़ रुपये पहुंच गया।
नई दिल्ली:The Paradise Box Office Collection: नानी की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘The Paradise’ 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के पहले पेड प्रीव्यू से ही 11.60 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद पहले दिन (The Paradise Box Office Collection) फिल्म ने 34.65 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। लेकिन दूसरे दिन कमाई घटकर 14.90 करोड़ रुपये रह गई थी।
तीसरे दिन फिर पकड़ी रफ्तार
शनिवार को फिल्म की कमाई में दोबारा तेजी देखने को मिली। तीसरे दिन ‘The Paradise’ ने 15.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन (The Paradise Box Office Collection) 76.40 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 90.50 करोड़ रुपये हो गया है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन 117 करोड़ के पार
फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन (The Paradise Worldwide Collection) 117.75 करोड़ रुपये बताया गया है, जिसमें 27.25 करोड़ रुपये का ओवरसीज कलेक्शन शामिल है। इन आंकड़ों के आधार पर फिल्म नानी के करियर की सफल फिल्मों में शामिल हो गई है।
तेलुगु भाषा में सबसे ज्यादा कमाई
तीसरे दिन ‘The Paradise’ को तेलुगु दर्शकों से सबसे ज्यादा कमाई मिली। तेलुगु में फिल्म ने 13.35 करोड़ रुपये कमाए। वहीं हिंदी वर्जन से 1.65 करोड़ रुपये और तमिल से 25 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ।
फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट
‘The Paradise’ एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है। फिल्म में नानी के साथ मोहन बाबू, कयादु लोहार, सोनाली कुलकर्णी और राघव जुयाल अहम भूमिकाओं में हैं। कहानी 1980 के दशक के सिकंदराबाद की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां नानी एक संघर्षरत जनजातीय नेता का किरदार निभाते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Electronics Price Hike: दिवाली में खरीदारी का मजा होने वाला है किरकिरा! इलेक्ट्रॉनिक सामान होंगे महंगे, इन प्रोडक्ट के दाम 5 से 8% तक बढ़ेंगे?
- PM Modi Mann Ki Baat: ‘मन की बात’ कार्यक्रम में PM Modi ने किया छत्तीसगढ़ का जिक्र, बताया ‘हर घर मुनगा’ अभियान के बारे में, पोषण पर दिया जोर
- CM Mohan Yadav House Ujjain News: टूटेगा सीएम मोहन यादव का पैतृक घर का हिस्सा, मीडिया से बात करते हुए आंखें हुई नम, कहा- यहां बीता है मेरा बपचन

Facebook


