छतरपुर में 2 नेताओं को सोशल मीडिया में कमेंट करना इतना भारी पड़ा की पहले तो उन्हें अपने पद से हाथ धोना पड़ा, उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। कांग्रेस पार्टी के अल्पसंखयक नेता नाजिम चैधरी और भाजपा के अल्पसंख्यक नेता रफत खान ने फेसबुक पर पद्मावती फिल्म के विवाद को लेकर विशेष समाज के खिलाफ भद्दा कमेंट किया था।
ट्रेन से टकराई पिकअप, टला बड़ा हादसा
जिसे लेकर समाज में इन दोनों नेताओं के खिलाफ आक्रोश पैदा हुआ और उनके साथ तमाम हिन्दू संगठनों ने मिलकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नेशनल हाईवे जाम कर दिया। जिसको लेकर पहले भाजपा ने अपने नेता रफत खान से इस्तीफा लिया।
हाईकोर्ट ने धार विधायक नीना वर्मा का चुनाव शून्य घोषित किया
भाजपा की कार्यवाही को देख कांग्रेस ने भी अपने नेता नाजिम चैधरी का इस्तीफा लिया इसके बाद हिन्दू संगठनों की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों नेताओं पर धारा 153 (।) और 505 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद से दोनों नेता फरार है।
वेब डेस्क, IBC24